Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या सऊदी अरब पाकिस्तान की ओर से भारत से लड़ेगा जंग? ‘स्ट्रैटेजिक म्युच्युअल डिफेंस एग्रीमेंट’ पर सऊदी–पाकिस्तान के बीच समझौते से उठे बड़े सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Pakistan and Saudi Arabia have signed a new Strategic Mutual Defence Agreement
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या सऊदी अरब पाकिस्तान की ओर से भारत से लड़ेगा जंग?

‘स्ट्रैटेजिक म्युच्युअल डिफेंस एग्रीमेंट’ पर सऊदी–पाकिस्तान के बीच समझौते से उठे बड़े सवाल

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक नए “स्ट्रैटेजिक म्युच्युअल डिफेंस एग्रीमेंट” पर हस्ताक्षर किए है। जिसके बाद दक्षिण एशिया और खाड़ी क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति पर चर्चा तेज हो गई है। इस डील के अनुसार, यदि इन दोनों देशों में से किसी एक पर हमला होता है तो इसे दोनों पर हमला माना जाएगा और दोनों मिलकर उसका जवाब देंगे। सवाल यह उठता है कि क्या ऐसी स्थिति में सऊदी अरब पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ जंग लड़ेगा?

शहबाज शरीफ को शाही स्वागत

17 सितंबर को जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब पहुंचे, तो सऊदी एयरफोर्स के F-15 फाइटर जेट्स ने उन्हें शाही एस्कॉर्ट दिया। पाकिस्तानी पीएमओ ने इसे “ऐतिहासिक स्वागत” बताया और समझौते को पाकिस्तान की बड़ी कूटनीतिक सफलता के रूप में प्रचारित किया।

समझौते का मुख्य प्रावधान

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के यमामा पैलेस में हस्ताक्षरित इस समझौते का सबसे अहम बिंदु है कि “An attack on one country will be considered an attack on both किसी एक देश पर attack दोनों पर attack माना जाएगा।पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह डील लगभग आठ दशकों से चली आ रही साझेदारी, इस्लामी एकजुटता और रणनीतिक हितों का विस्तार है। इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को गहरा करना और संयुक्त प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करना है।

भारत का संभावित परिदृश्य

मान लें कि भारत आतंकियों के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” जैसा अभियान चलाता है और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों का सफाया करता है। पाकिस्तान इसे अपने खिलाफ हमले के रूप में पेश कर सकता है। ऐसे में क्या वह इस रक्षा समझौते का हवाला देकर सऊदी अरब को भी भारत के खिलाफ खड़ा करेगा? पाकिस्तान इसे निश्चित तौर पर “इस्लामी भाईचारे” के नाम पर दिखाएगा। लेकिन सऊदी अरब के लिए यह इतना सीधा फैसला नहीं होगा, क्योंकि भारत के साथ उसके आर्थिक और रणनीतिक संबंध कहीं अधिक गहरे हैं।

भारत की सधी प्रतिक्रिया

भारत ने इस समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसे इसकी जानकारी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके प्रभावों का अध्ययन करेंगे। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विशेषज्ञों की राय

भारत के रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी ने इस समझौते को “आतंकवाद समर्थकों की धुरी” करार दिया। उन्होंने कहा, “सऊदी अरब, जिसे ट्रंप ने कभी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा वित्तपोषक कहा था, और पाकिस्तान, जो सबसे कुख्यात प्रायोजक है, ने आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका संदेश बेहद गंभीर है।” हालांकि सऊदी अरब के अधिकारियों ने रायटर्स से बातचीत में कहा कि यह समझौता “किसी खास देश या घटना की प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग का संस्थागतकरण” है।

सऊदी का नजरिया और भारत के हित

भले ही पाकिस्तान इस डील को “इस्लामी एकजुटता” के प्रतीक के रूप में प्रचारित कर रहा है, लेकिन सऊदी अरब के लिए भारत एक अहम व्यापारिक और रणनीतिक साझेदार है। खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय भारतीय है, और ऊर्जा व्यापार भी दोनों के रिश्तों की नींव है। इसलिए संभावना यही है कि सऊदी अरब किसी भी सैन्य टकराव में सीधे पाकिस्तान के पक्ष में कूदने से बचेगा। वह इस डील का इस्तेमाल अपने रणनीतिक प्रभाव और पाकिस्तान पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए करेगा, न कि भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए।
पाकिस्तान–सऊदी समझौता कागज पर भले ही “NATO-स्टाइल” सुरक्षा गारंटी जैसा दिखता हो, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है। पाकिस्तान इसे अपनी “कूटनीतिक जीत” और भारत को दबाव में लाने की कोशिश के तौर पर पेश कर रहा है। वहीं सऊदी अरब इसे दीर्घकालिक सहयोग और अपनी सुरक्षा ढांचे का हिस्सा बता रहा है। भारत के लिए चुनौती यही है कि वह इस डील को लेकर सतर्क रहे और खाड़ी देशों के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत बनाए। असली सवाल यह नहीं है कि सऊदी पाकिस्तान की ओर से भारत से लड़ेगा या नहीं, बल्कि यह है कि पाकिस्तान इस समझौते का इस्तेमाल भारत पर “मानसिक दबाव” बनाने के लिए किस हद तक करेगा। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 382
Tags: #new Strategic Mutual Defence Agreement#Pakistan and Saudi Arabia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version