Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

कानपुर: पत्नी को देना चाहता था सरप्राइज गिफ्ट, पानवाले पति ने किया कुछ ऐसा कि सब बोले— ऐसा पति सबको मिले

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनेस, मनोरंजन, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
young man in Kanpur set an example of love by giving a surprise gift to his wife
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कानपुर: पत्नी को देना चाहता था सरप्राइज गिफ्ट, पानवाले पति ने किया कुछ ऐसा कि सब बोले— ऐसा पति सबको मिले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक साधारण-से पानवाले की असाधारण मोहब्बत की कहानी आज हर किसी की जुबान पर है। यह कहानी है 22 वर्षीय अभिषेक यादव की, जिसने अपनी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वो कर दिखाया, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। पत्नी के लिए सरप्राइज गिफ्ट देने की चाह में अभिषेक ने सालभर तक सिक्के जोड़-जोड़कर एक सपना पूरा किया — सोने की चेन गिफ्ट करने का।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सिक्कों से लिखी प्रेम कहानी

कानपुर के टटियन झनाकां निवासी अभिषेक यादव की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। वह रामा देवी चौराहा स्थित एचएएल कॉलोनी के पास एक छोटी-सी पान की दुकान चलाता है। उसकी आमदनी सीमित है, लेकिन पत्नी के प्रति उसका प्यार अनमोल। अभिषेक ने तय किया कि वो अपनी पत्नी को सोने की चेन तोहफे में देगा, मगर पैसे एकसाथ जुटाना उसके बस में नहीं था। उसने हिम्मत नहीं हारी—रोज़ अपनी आमदनी में से कुछ सिक्के अलग रखता रहा। धीरे-धीरे यह जमा राशि एक लाख रुपये तक पहुंच गई—और जब झोला भर गया, तो वो सीधा निकल पड़ा अहिरवां के राजा मार्केट स्थित सराफा कारोबारी महेश वर्मा की दुकान पर।

‘मेरी पत्नी के लिए चेन बना दो’ — भावुक हो गए सर्राफ

शनिवार की दोपहर अभिषेक वर्मा ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा। उसके हाथ में बड़ा-सा झोला था। उसने झोला मेज पर रखा और एक-एक करके सिक्के निकालने लगा। दुकान के मालिक महेश वर्मा पहले तो चौंक गए—सिक्कों के ढेर को देखते रह गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, “भाई ये सब क्या है?” अभिषेक बोला—“भैया, मेरी पत्नी के लिए चेन बनवानी है। ये मेरी एक साल की मेहनत है। उसे सरप्राइज देना चाहता हूं।” यह सुनकर दुकान का माहौल पलभर में बदल गया। महेश वर्मा बोले—“अब तो बैंक भी ये सिक्के नहीं लेते, मैं इन्हें कहां चलाऊंगा?” लेकिन जब अभिषेक ने बताया कि पत्नी मायके गई हुई है और वह उसकी वापसी पर उसे सरप्राइज देना चाहता है, तो वर्मा साहब का दिल पिघल गया।

पति के प्यार के आगे झुके कारोबारी

महेश वर्मा ने अभिषेक की बात सुनी, फिर मुस्कुराते हुए बोले—“भाई, ये सिक्के मैं ले लूंगा। चेन तुम्हारी पत्नी को जरूर मिलेगी। जो आदमी अपनी पत्नी के लिए इतना सोचता है उसके प्यार को मैं कैसे ठुकरा दूं। अभिषेक के चेहरे पर उस वक्त जो खुशी झलक रही थी, वो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती थी। उसकी आंखें नम थीं—खुशी और संतोष के आंसू थे। महेश वर्मा ने बताया कि सिक्कों की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये निकली। उन्होंने चेन बनाने का ऑर्डर दे दिया है और वादा किया कि जल्द ही तैयार चेन अभिषेक को सौंप दी जाएगी।

भावनाओं से भरी यह कहानी बनी प्रेरणा
यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। राजा मार्केट से लेकर रामा देवी चौराहा तक हर कोई इस पानवाले पति की तारीफ कर रहा है। लोग कह रहे हैं— “ऐसा प्यार अब फिल्मों में ही देखने को मिलता है, लेकिन अभिषेक ने इसे हकीकत बना दिया।” महेश वर्मा भी इस घटना से भावुक हो गए। उन्होंने कहा—“यह कहानी हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्यार पैसे से नहीं, भावना से मापा जाता है। अभिषेक जैसे लोग समाज में एक मिसाल हैं।”

पत्नी के सपनों को साकार करने की जिद

अभिषेक का कहना है कि उसकी पत्नी हमेशा चाहती थी कि उसके गले में भी सोने की चेन हो, लेकिन कभी उसने खुलकर नहीं कहा। अभिषेक बताता है—“वो हमेशा मेरे हालात समझती रही। मैंने सोचा कि इस बार उसे कुछ ऐसा दूं, जो जिंदगीभर याद रहे। अब वह बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहा है, जब पत्नी मायके से लौटेगी और वह उसे सोने की चेन गले में पहनाकर कहेगा। तुम्हारी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी कमाई है।

लोगों ने कहा— ऐसा पति सबको मिले

सोशल मीडिया पर भी यह कहानी वायरल हो रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं पैसे नहीं, इरादे बड़े होने चाहिए। अभिषेक जैसे पति ही रिश्तों की असली परिभाषा हैं। प्यार का सबसे सुंदर रूप—त्याग और समर्पण। कानपुर के अभिषेक यादव ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार दिखावे में नहीं, दिल से किए गए छोटे-छोटे प्रयासों में छिपा होता है। सालभर तक सिक्के जोड़कर पत्नी का सपना पूरा करना न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि यह संदेश भी—कि प्यार में आर्थिक हैसियत नहीं, भावनाओं की कीमत सबसे ऊंची होती है। कानपुर का यह “पानवाला प्रेमी” अब लोगों की जुबान पर है—और हर कोई यही कह रहा है। ऐसा पति सबको मिले! (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 386
Tags: #Everyone should have a husband like him#Kanpur example of love#paan seller husband#wife a surprise gift
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version