Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उड़नपरी के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी पी टी उषा के भी आंसू निकले, क्यों रोते हैं भारत में खिलाड़ी?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 5, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
उड़नपरी के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी पी टी उषा के भी आंसू निकले, क्यों रोते हैं भारत में खिलाड़ी?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PT Usha Cried on Camera: दिग्गज एथलीट और उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा मीडिया के सामने रो पड़ीं। वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष भी हैं।  पीटी उषा ने आरोप लगाया कि केरल के कोझिकोड जिले में स्थित उनकी एथलीट एकेडमी  के कैंपस में अवैध निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब प्रबंधन ने इसका विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

  • हालांकि, पीटी उषा ने बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद काम रोक दिया गया है
  • पीटी उषा ने कहा कि कुछ लोग उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के कंपाउंड में घुसे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया
  • प्रबंधन के विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया
  • उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर काम रोक दिया गया है

मुख्यमंत्री विजयन से अपील की थी

मीडिया से बात करते हुए दिग्गज एथलीट ने कहा कि उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के खिलाड़ी कुछ समय से इस तरह के उत्पीड़न और सुरक्षा के मुद्दों का सामना कर रहे थे। यह काम उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद और तेज हो गया है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • बीजेपी ने जुलाई 2022 में पीटी उषा को राज्यसभा के लिए नामित किया था
  • पीटी उषा ने कैंपस में घुसपैठ के चलते एकेडमी में रह रहे लोगों और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई
  • उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस मुद्दे में हस्तक्षेप करने और परिसर में अतिक्रमण व घुसपैठ को रोकने की अपील की
  • उन्होंने कहा- उषा स्कूल में 25 महिलाएं हैं, जिनमें 11 उत्तर भारत से हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है

राजनीति में उषा की रुचि नहीं

राजनीति को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरी कोई राजनीति नहीं है और मैं हर संभव तरीके से हर किसी की मदद करती हूं”। उन्होंने यह जरूर कहा कि हरेक राजनीतिक दल या व्यक्ति उनको विरोधी से जुड़ा महसूस करता है।

वैसे, किसी खिलाड़ी के कैमरे पर रोने का यह पहला मामला नहीं है। आपको याद होगा कि हाल ही में कुश्ती की खिलाड़ी विनेश फोगाट ने जब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाए, तो वह भी भावुक हो गयी थीं। उनके साथ और भी साथी खिलाड़ियों की आंखें नम थीं। इससे पहले कपिलदेव भी कैमरे के सामने रो चुके हैं, जब उन पर बेटिंग का आरोप लगा था। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन और मनोज प्रभाकर जैसे क्रिकेट खिलाड़ी भी कैमरे पर आकर रो चुके हैं।

हाल ही में सानिया मिर्जा भी अपनी विदाई की घोषणा करते हुए रो पड़ी थीं।

Post Views: 89
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version