Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आईपीएल के बाद क्रिकेट फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी , इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फ्री में एशिया कप और वर्ल्ड कप दिखाने का किया फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in मुख्य समाचार
0
आईपीएल के बाद क्रिकेट फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी , इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फ्री में एशिया कप और वर्ल्ड कप दिखाने का किया फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बड़ा ऐलान करते हुए इस साल होने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप को फ्री में दिखाने का फैसला किया है.बता दें कि जियो सिनेमा ने इस साल का आईपीएल फ्री में दिखाया था . प्लेटफॉर्म को इस फैसले के कारण आईपीएल में रिकॉर्ड व्यूअरशिप भी मिली थी. ऐसे में व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए हॉटस्टार भी यह तरीका अपनाने की सोच रहा है. ऐसे करके डिज्नी+हॉटस्टार मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा से सीधी टक्कर लेने वाला है.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

 

यूजर्स को सब्सक्रिप्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत
डिज्नी+हॉटस्टार एशिया कप और वर्ल्ड कप में अपनी व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए इस फ्री वाले प्लान को लेकर आया है.   मैच देखने के लिए आपको सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐप इंस्टॉल करना है.  किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की आपको जरूरत नहीं पड़ने वाली है. प्लेटफॉर्म के इस फैसले से करीब 54 करोड़ यूजर्स को फायदा होने वाला है.

 

सितंबर- अक्टूबर में होगा एशिया कप और वर्ल्डकप
इस साल आईसीसी द्वारा बड़े इवेंट्स प्लान किए गए है. सितंबर के महीने में एशिया कप का आयोजन होना है, वहीं अक्टूबर- नंवबर में वर्ल्डकप का आयोजन हो सकता है. हालांकि अभी दोनों टूर्नामेंट्स का शेड्यूल रिलीज नहीं किया गया है.ऐसे में हॉटस्टार नए यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म में जोड़ने का मौका नहीं छोड़ना चाहता है. लोग डिज्नी हॉटस्टार के ऐप पर सभी मैच फ्री देंख सकेंगे. कंपनी आईपीएल के दौरान जो सब्सक्राईवर प्लेटफॉर्म छोड़ कर चले गए थे, उन्हें भी वापस जोड़ने के लिए यह सुविधा लाई है.

 

जियो सिनेमा को IPL में मिली थी रिकॉर्ड व्यूअरशिप
मुकेश अंबानी के स्ट्रीमिंग प्लेफॉर्म जियो सिनेमा ने पिछले साल आईपीएल के डिजिटल राइट्स रिकॉर्ड अमाउंट में जीते थे. सभी को लगा था कि जियो सिनेमा भी हॉटस्टार की तरह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आईपीएल दिखाएगा. लेकिन जियो सिनेमा ने दर्शकों को जोड़ने के मकसद से इस साल का आईपीएल फ्री में दिखाया. कंपनी को इस फैसले का फायदा भी मिला और प्लेटफॉर्म ने रिकॉर्ड व्यूअरशिप देखी. बता दें कि जियो सिनेमा ऐप ने आईपीएल फाइनल में 3.2 करोड़ की रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल की थी जो दुनिया में लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट का सबसे ज्यादा व्यूअरशिप वाला रिकॉर्ड है.

 

दोनों कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर
जियो सिनेमा के आईपीएल राइट्स खरीदने से पहले हॉटस्टार सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म हुआ करता था. लाखों लोग सब्सक्रिप्शन लेकर यहां पर आईपीएल देखते है. लेकिन इस साल जियो सिनेमा ने हॉटस्टार से आईपीएल के डिजिटल राइट्स छीन लिए और आईपीएल को फ्री में दिखाया. हॉटस्टार को जियो सिनेमा के कारण बहुत नुकसान हुआ और उसने कई सब्सक्राईवर खो दिए. अब अपने सब्सक्राईवर्स वापस रिकवर करने के लिए और जियो सिनेमा को टक्कर देने के लिए हॉटस्टार ने एशिया कप और वर्ल्ड कप फ्री में दिखाने का फैसला लिया है.

Post Views: 268
Tags: asia cupdisney hotstarone day world cupOTT
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version