Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत की झोली में दो ऑस्कर अवॉर्ड, नाटू नाटू सॉन्ग और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर अवॉर्ड,पीएम मोदी ने दी बधाई

DigitalDesk by DigitalDesk
March 13, 2023
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Oscar Award Natu Natu Song
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

OSCARS 2023 LIVE UPDATES: 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज होने के साथ ही भारत और भारतीय सिनेमा जगत में खुशियां छा गईं। इस बार भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी अहम हैं। क्योंकि आरआरआर फिल्म का नाटू नाटू सॉन्ग को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। देश के लिए ये गर्व करने वाले क्षण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी है। बता दें बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली है तो वहीं भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड द एलिफेंट व्हिस्परर्स के रूप में मिला। कार्तिक गॉन्जाल्वेज निर्देशित द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस तरह भारत को दो ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं।

कभी आत्महत्या करने बीच पर पहुंच गए थे प्रेम रक्षित

नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित का परिवार 1993 में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। परिवार इतना गरीब हो चुका था कि पिता फिल्मों में डांस असिस्टेंट तक का काम किया। प्रेम टेलर की दुकान में काम किया। इतना ही नहीं गरीबी से तंग आकर एक दिन उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया और चेन्नई के मरीना बीच पर जा पहुंचे, लेकिन परिवार की परेशानियां बढ़ने की आशंका से वे अपने फैसले से पलट गए और वापस घर आ गए। घर पहुंचे तो पिता का कॉल आया कि उन्हें एक फिल्म में डांस एक्स्ट्रा का काम मिला है। काम मिलते ही प्रेम रक्षित ने आत्महत्या का ख्याल छोड़ दिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कीरवानी ने अज्ञातवास में गुजारे दिन

वहीं नाटू- नाटू गाने के कंपोजर एम.एम. कीरवानी की भी अपनी अलग कहानी है। दरअसल बात तब की है जब इनकी पत्नी एमएम श्रीवल्ली गर्भवती थीं। तब इनके गुरु ने कीरवानी को असमय मृत्यु का खतरा बताया था। साथ ही कहा था कि खतरा तभी टल सकता है जब वे पूरे डेढ़ साल तक परिवार से दूर संन्यासी की तरह रहें। इसके बाद कीरवानी ने गुरु के इस आदेश का पालन किया। वे गुरु के कहने पर ही नाम बदलकर करने लगे। कीरवानी ने तमिल फिल्मों में मराकादमनी के नाम से संगीत दिया था। कहा जाता कि वे अपनी कार में तब तक बैठे रहते हैं जब तक कि उतरने का सही समय नहीं हो जाता है। हर काम वे मुहूर्त देखकर ही करते हैं। किसी समारोह में जाते हैं, तो भी मुर्हूत देखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया और कहा नाटू नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। वहीं पीएम मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी। पीएम ने लिखा ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई। इसके साथ ही कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को भी बधाई। आपका काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

पहले मिल चुका है गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड

बता दें नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला था। चंद्रबोस जिन्होंने आरआरआर के नाटु-नाटु गीत लिखा थे और संगीतकार एमएम केरावनी ने ऑस्कर समारोह में ट्रॉफी ली। इसके अलावा द एलिफेंट व्हिस्परर्स के डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड हासिल किया। इस दौरान समारोह में मौजूद हिन्दी फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। पिछले साल अमेरिका में फिल्म की रिलीज के बाद यह गीत एक वैश्विक सनसनी बन गया है। प्रेरणादायक अंतहीन इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पर डांस ट्रेंड – जहां इसकी त्वरित गति और सिंक्रनाइज़ कोरियोग्राफी दर्शकों के साथ तुरंत हिट हुई। बता दें जनवरी में एक बार नाटु नाटु ने इतिहास रचा था। जब उसने रिहाना, टेलर स्विफ्ट और लेडी गागा जैसे प्रतियोगियों को हराकर सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब जीता था। उसी महीने गीत ने सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी हासिल किया। वहीं फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली का कहना है यह सिर्फ संगीत या नृत्य के कारण नहीं है आरआरआर की पूरी कहानी इन 10 मिनट के नाटू नाटू के भीतर संक्षेप में प्रस्तुत की जा सकती है। दरअसल सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली एक ऐतिहासिक फंतासी, आरआरआर दो क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी बताती है जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हैं।

Post Views: 166
Tags: Guneet MongaKartiki GonsalvesOscar Award Natu Natu Song The Elephant Whispers PM Narendra Modirrr movie
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version