Indian Meteorological Department: बिहार के इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट..यहां बिगड़ सकता है आज मौसम..जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

weather of your city

बिहार के इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट..यहां बिगड़ सकता है आज मौसम..जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

भारतीय मौसम विभाग Indian Meteorological DepartmentIMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई तक पहुँच चुकी है। जिससे अब बारिश की गतिविधियाँ बढ़ेंगी। उच्च आर्द्रता: दिन के समय उमस अधिक हो सकती है, इसलिए हल्के और सूती कपड़े पहनें।
बारिश की संभावना: हल्की बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो सकती है; वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य सुझाव: गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और धूप में बाहर निकलने से बचें।

उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर
हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं बिहार के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे संभावित भारी बारिश और मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान की बात करें तो राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में आज 5 जून तक गरज-चमक और बौछारों की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ उमस बढ़ सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के यहां 10 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है।

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 5 जून तक बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है। यह पिछले साल से सामान्य से पहले है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में लाभ बताया जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय
एक दिन पहले 4 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। अब आज भी इसकी संभावना है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक

कर्नाटक राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछली 24 मई 2025 को पहुंच गया है, जो सामान्य से पहले है। जून में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। हालांकि बेंगलुरु के साथ ही आसपास के जिलों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।

महाराष्ट्र में पुणे और उत्तरी महाराष्ट्र
राज्य के पुणे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं जलगांव और नासिक के साथ धुले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पूर्व भारत में बिहार
बिहार राज्य के करीब दर्जन भर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे संभावित भारी बारिश के साथ ही मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है।
मानसून पूर्वानुमान
मौसम विभाग IMD की माने तो जून 2025 में देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है, जो कृषि और जल प्रबंधन के लिए अनुकूल मानी जा रही है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version