Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पटना में आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों की महाबैठक, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा, विरोधी मोर्चा बनाने पर होगा जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
June 23, 2023
in दिल्ली, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
पटना में आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों की महाबैठक, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा, विरोधी मोर्चा बनाने पर होगा जोर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक महागठबंधन बनाने के तहत शुक्रवार को पटना में  शीर्ष विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाई है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाह्रान पर यह महाबैठक बुलाई गई है. बैठक में विपक्षी पार्टियों के कई बड़े शामिल होने जा रहे है. बैठक का उद्देश्य अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर है.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विपक्षी दलों के यह नेता होंगे शामिल
नीतिश कुमार के आवाह्रान पर बुलाई गई इस महाबैठक में 15 मुख्य विपक्षी दल शामिल होने वाले है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे , पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन , सपा प्रमुख अखिलेश यादव,  शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष उध्दव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पंवार, डीएमके चीफ स्टालिन, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, सीपीआई नेता डी राजा, कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी इस उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेने वाले हैं.

 

क्या होगी चर्चा ?
विपक्षी दलों की इस महाबैठक का एंजेडा संभवतः ‘मोदी हटाओ’ (पीएम मोदी हटाओ) के बजाय लोगों के मुद्दों, कार्यक्रमों और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करने पर होगा. बैठक में पीएम संबंधी सवालों को दरकिनार कर मुख्य उद्देश्य अगले साल होने वाले चुनाव की रणनीति पर होगा. सूत्रों के अनुसार बीजेपी के खिलाफ 450 सीटों पर एक विपक्षी उम्मीदवार खड़ा करने पर विपक्षी दलों की  सहमति बन सकती है. अरविंद केजरीवाल बैठक में अध्यादेश तो वहीं ममता कांग्रेस और लेफ्ट की साठ गांठ का मुद्दा उठाएगी.

 

केजरीवाल ने लिखा पत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है  कि 23 जून की बैठक में कांग्रेस को सबके सामने अध्यादेश पर रुख साफ करना होगा।” साथ ही केजरीवाल ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले 21 जून को गैर-भाजपा दलों के नेताओं को एक पत्र लिखा और पार्टियों से केंद्र सरकार द्वारा घोषित “असंवैधानिक” “दिल्ली विरोधी” अध्यादेश को पहले के रूप में सूचीबद्ध करने का आग्रह किया है.

 

आप ने बहिष्कार की दी धमकी
केजरीवाल के अनुरोध के बावजूद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अध्यादेश पर चर्चा के लिए अभी तक उनसे मुलाकात नहीं की है।आप ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उसकी लड़ाई का समर्थन नहीं करती है तो वह विपक्ष की बैठक से बहिर्गमन कर देगी।

 

ममता, केजरीवाल और कांग्रेस की टक्कर
कांग्रेस ने ममता और केजरीवाल पर बैठक में निशाना साधने की योजना बनाई है .सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बैठक में दोनों नेताओं – केजरीवाल और ममता – पर पलटवार करने की योजना तैयार की है।कांग्रेस सूत्रों ने कहा, ”हम कहते हैं कि मोदी सरकार तानाशाह है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा कर रही है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का रवैया मोदी सरकार जैसा ही है।” “ममता-केजरीवाल को याद दिलाएंगे कि कैसे उन्होंने अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़कर बीजेपी को फायदा पहुंचाया। धारा 370, उपराष्ट्रपति जैसे मुद्दों पर ममता और केजरीवाल अलग-अलग रुख अपनाते रहे, जिससे बीजेपी सरकार को मदद मिली।

 

ममता ने लालू और उनके परिवार से की भेंट
ममता बनर्जी बैठक से पहले ही पटना पहुंच गई थी. पटना पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने आरएलजडी के अध्य़क्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इसके बाद ममता दीदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भी मुलाकात की.

 

बीजेपी का विपक्ष से सवाल
बीजेपी भी विपक्षी दलों के आपसी मतभेदों को लेकर निशाने साध रही है. साथ ही बीजेपी विपक्षी दलों के नेता पर भी सवाल उठा रही है. विपक्ष से बीजेपी का एक ही सवाल है कि विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा कौन होने वाला है, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आपका प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद कहा है कि ये सभी कुर्सी के स्वार्थी लोग है और पीएम का मुकाबला नहीं कर सकते हैं.

 

 

Post Views: 198
Tags: #Mamta BanerjeeArvind KejriwalCongressLok Sabha Elections 2024Nitish Kumaropposition meeting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version