Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विपक्ष की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस बेंगलुरू में क्यों कर रही है साइलेंट प्रोटेस्ट ?

कांग्रेस को कर्नाटक में 12 को होगा शक्ति प्रदर्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
विपक्ष की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस बेंगलुरू में क्यों कर रही है साइलेंट प्रोटेस्ट ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता के बाद कांग्रेस बेहद उत्साहित है। कांग्रेस को लगता है कि आने वाले समय में जिन राज्यों विधानसभाचुनाव होना है वहां भी उसकी बड़ी सफलता मिलेगी। इसी उम्मीद के बीच कांग्रेस बेंगलुरु में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्षी की बैठक के ठीक 5 दिन पहले कांग्रेस बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में साइलेंट प्रोटेस्ट करने जा रही है। जहां से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन कर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल करने की मांग करेगी। साथ ​ही खुद की ताकत दिखाकर एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास करेगी।

एक तीर से दो निशाने साधेगी कांग्रेस

कांग्रेस के इस प्रोटेस्ट को लेकर राजनीति की गलियों में चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस प्रोटेस्ट से एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है इसलिए प्रदर्शन के सफल होने की ज्यादा संभावना है। यदि सही में प्रदर्शन सफल हुआ तो सरकार पर राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली का प्रेशर बनेगा और विपक्षी दलों को कांग्रेस की ताकत दिखाने का एक मौका मिल जाएगा। मतलब चाहे सरकार हो या फिर विपक्षी दल दोनों को अपना ताकत दिखाकर कांग्रेस दबाव बना सकती है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

आम लोगों को असुविधा में नहीं डालेगी कांग्रेस

बैठक के पांच दिन पहले 12 तारीख को प्रदेश संगठन ने बेंगलुरू में ‘साइलेंट प्रोटेस्ट’ की योजना भी बनाई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं का ये विरोध रोष मार्च में न तब्दील हो जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी न हो, इस बात की खास ताकीद एआईसीसी की तरफ से की गई है। कर्नाटक में सरकार कांग्रेस की है। साइलेंट प्रोटेस्ट की कमान उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हाथों में है तो माना जा रहा है कि बुधवार, 12 को कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में बेंगलुरू में आमद होगी। जिस मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दिवस मनाया जाएगा उसका नाम फ्रीडम पार्क है।

बोलने की चाहिए आजादी

बोलने की आजादी मांगते हुए,राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के साथ कर्नाटक कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी। ये बात अलग है कि राहुल गांधी को अयोग्य गुजरात कोर्ट के फैसले की वजह से ठहराया गया, मगर ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि योजनाबद्ध तरीके से राहुल गांधी को पहले संसद में जनहित के मसलों पर बोलने से पहले रोका गया।

इसलिए बदला बैठक का स्थान

पटना में गत 23 जून को हुई विपक्षी एकता की बैठक के बाद बेंगलुरू में बड़ा जमावड़ा हो रहा है। पहले ये बैठक शिमला में तय हुई थी, मगर खराब मौसम की वजह से इसे बेंगलुरू शिफ्ट करना पडा। बैठक चूंकि 2024 में भाजपा को हराने की एका का रूप है इसीलिए 28 लोकसभा सीटो वाली कर्नाटक का अपना महत्व है।

Post Views: 157
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version