ऑपरेशन सिंदूर Opretion Sindoor पर दुनिया के देशों के बीच भारत का पक्ष रखने गए संसदीय दल अलग अळग देशों मे जा रहे है। इनमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर shashi tharoor का डेलीगशन इस समय अमेरिका में है। अमेरिका मे जब थरूर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप President Donald Trump की मध्यस्था तो लेकर सवाल किया तो थरूर ने दो टूक जवाब दिया।
सीज फायर में डोलान्ड ट्रंप Donald Trump को लेकर किया सवाल
ऑपरेशन सिदूर पर भारत का पक्ष रखने अमेरिका पंहुचे डेलीगेशन से डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump की मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया। थरूर ने ट्रंप की मध्यस्थता के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। थरूर ने कहा कि हमको किसी की मध्यस्थता की जरूरत नही है। पाकिस्तान को लेकर भारत किसी कि मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा ये पहले से ही तय है। थरूर shashi tharoor ने साफ किया कि अपने और पाकिस्तान के बारे में विवाद को सुलझाने के लिए उनको किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। थरूर ने कहा कि ट्रंप का हम ट्रंप का बहुत सम्मान करते है लेकिन मध्यस्थता के लिए हमको उनकी जरूरत नहीं। 10 मई को पाकिस्तान ने भारत से अनुरोध किया था कि वो अपने सैन्य अभियानों को रोके क्योंकि उससे पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।
पाकिस्तान से किसी भी भाषा में बात संभव
थरूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच उनको किसी तीसरे की जरूरत नहीं है। थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका भी अब तक इस बात को समझ चुका है कि कोई हमारे कनपटी पर बंदूक रखे और हम उससे बात करें ये संभव नहीं है। जहां तक पाकिस्तान की बात है कि उनसे हम किसी भी भाषा में बात कर सकते है जो उनकी समझ आती है। पंजाबी , हिदीं और अंग्रेजी किसी भी भाषा में बात की जा सकती है।
शशि थरूर ने राहुल गांधी Rahul Gandhi को भी दिया संदेश
शशि थरूर shashi tharoor ने अमेरिका में दिए इस बयान से भारत में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi को भी संदेश दिया है। दरअसल एक दिन पहले भोपाल में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र सरेंडर का बयान दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि वो संघ और बीजेपी वालों की मानसिकता बहुत बेहतर तरीके से जानते है। ये लोग थोड़ी ही दबाव में सरेंडर कर देते है। राहुल ने आगे कहा कि अमेरिका से फोन आया और नरेंदर सरेंडर। उसी के ठीक बात शशि थरूर का ये बयान आया।
ऑपेरशन सिंदूर पर विदेश में डेलीगेशन देश में राजनीति
ऑपरेसन सिदूंर पर भारत का पक्ष रखने को अलग अलग पार्टी के सांसदो का दल विदेश में हैं। वही भारत में इसे लेकर राजनीति जारी है। देश से बाहर सभी पार्टी के सांसद एक सुर में भारत का साथ दे रहे है राष्ट्रहित में देश का पक्ष रख रहे हैं औऱ सांसदों की पोल खोल रहे हैं। इससे उलटे देश में इस पर राजनीति जोरों पर है। देश मे ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीज फायर पर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं।




