Friday, May 16, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

यूक्रेन में चलाया था ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी से सूडान में फंसे भारतीयों को उम्मीद

DigitalDesk by DigitalDesk
April 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Many Indians are stranded in Sudan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन आकाश गंगा की कामयाबी के बाद सूडान के गृहयुद्ध में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरु किया है। सूडान के हालात भी यूक्रेन से कम भयानक नहीं हैं। भारत ने इससे पहले भी अपने नागरिकों को दूसरे देशों से संकट के समय सुरक्षित निकालने के लिए कई आपरेशन चलाए थे। जिनके नाम अगल अलग रखे गए।

  • अब भी सूडान में फंसे हैं कई भारतीय
  • ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों की वापसी
  • 2021 से ही जारी हे सूडान में संघर्ष

बता दें सूडान में नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की माँग कर रहे हैं। इसे लेकर साल 2021 से ही संघर्ष जारी है। मुख्य विवाद सेना और अर्धसैनिक बल आरएसएफ के विलय के बाद शुरु हुआ है। पिछले तीन दिनों संघर्ष में सूडान के अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स आरएसएफ और वहां की सेना आमने सामने आ गई है। सूडान की राजधानी खार्तूम में रणनीतिक लिहाज से अहम लगभग सभी जगहों पर झडप हो रहीं हैं। यहां खार्तूम के अलग-अलग हिस्सों पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया जा रहा है। इस संघर्ष में कई नागरिकों की मौत हो चुकी है तो कई घायल हुए हैं। सूडान में करीब तीन हजार भारतीय नागरिक भी फंसे हैं। जिन्हें ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत लाया जा रहा है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

May 8, 2025

ऑपरेशन कावेरी ही क्यों

सूडान में चल रहे संघर्ष के बीच दोनों पक्ष संघर्ष विराम को सहमत हुए हैं। संघर्ष विराम 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू हुआ है। जिसमें भारत ने ऑपरेशन कावेरी के तहत वहां से भारत के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय प्रवक्ता की माने तो ऑपरेशन कावेरी के तहत सी-130 की दो फ्लाइट यात्रियों को लेकर सऊदी अरब में जेद्दाहके रास्ते भारत पहुंची। इससे पहले, ये लोग पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए आईएनएस सुमेधा से पहुंचाए गए थे। सूडान में फंसे भारतीयों का पांचवा बैच आईएनएस तेग सूडान से 26 अ्प्रैल को 297 यात्रियों को लेकर पहुंच चुका है। हिंसाग्रस्त सूडान जहां से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन का नाम कावेरी शुरु किया गया। दरअसल सोमवार को युवम कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि सूडान में गृहयुद्ध की वजह से भारत के कई लोग सूडान में फंस गए हैं। उन्हें सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है। बता दें कावेरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। तमिलनाडु और कर्नाटक में बहती है। इस नदी नदी के नाम पर ही ये आपरेशन का नाम रखा गया है। क्योंकि नदियां बाधाओं के बावजूद अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। इससे इससे पहले यूक्रेन में फंसे भारतीय को निकालने के लिए भी जो अभियान चलाया था उसका नाम पवित्र नदी ‘गंगा’ के नाम पर रखा गया था।

कब-कब चलाए इस तरह के अभियान

पिछले साल 2022 में ऑपरेशन गंगा चलाया गया था। जिसमें रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ​सुरक्षित लाया गया। इससे पहले ऑपरेशन देवी शक्ति 2021 में चलाया गया। 2021 में ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत भारत ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकाला। 2021 में कोरोना काल के दौरान ऑपरेशन वंदे भारत चलाया गया। वंदे भारत मिशन में उन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए की, दुनियाभर में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद विदेश में फंसे थे। ऑपरेशन के जरिए लगभग 60 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया था। 2020 में भारत सरकार ने ऑपरेशन समुद्र सेतु चलाया और कोरोना महामारी के दौरान विदेश में रह रहे भारतीयों को वापस लाया गया। यह एक नौसैनिक अभियान था। ऑपरेशन समुद्र सेतु के जरिए 3,992 भारतीय नागरिकों को समुद्र के रास्ते देश वापस लाया गया। साल 2015 में ऑपरेशन मैत्री के तहत भारत ने नेपाल भूकंप के बाद वहां मदद पहुंचाई और भारतीयों कसे सु​रक्षित लाया गया।
अभियान के तहत जहां 5000 से अधिक भारतीयों को नेपाल से देश लाया गया तो भारतीय सेना ने अमेरिका के साथ ब्रिटेन, रूस और जर्मनी के भी 170 विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकाला था। ऑपरेशन राहत 2015 में यमन में गृह युद्ध के दौरान चलाया गया। भारत ने शुरू में समुद्र के रास्ते यमन में फंसे 4640 भारतीयों के अलावा 41 से अधिक देशों से 960 विदेशी नागरिकों को बचाया था। ऑपरेशन सेफ होमकमिंग भी 2011 में भारत ने युद्धग्रस्त लीबिया में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए शुरु किया था। इसी तरह ऑपरेशन सुकून 2006 में इस्राइल और लेबनान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद चलाया। भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सुकून लॉन्च किया था।

Post Views: 37
Tags: Operation CauveryOperation GangaSudanUkraine
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी

Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी

Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी

स्पेशल
After the education justice dialogue Rahul Gandhi will watch the film Phule with the students of Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिक्षा न्याय संवाद के बाद बिहार के छात्रों के साथ इस फिल्म देखेंगे राहुल गांधी

स्पेशल
China propaganda media outlets Global Times X account completely banned in India

चीनी प्रोपेगेंडा पर भारत ने की ये डिजिटल स्ट्राइक…भारत ने ग्लोबल टाइम्स का ‘X’ अकाउंट किया बैन…!

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version