Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल….सीएम योगी इस दिन करेंगे रामलला का अभिषेक

DigitalDesk by DigitalDesk
January 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
One year of Ram Lalla life consecration is about to be completed in Shri Ram temple of Ayodhya
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या में भव्य ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पवित्र मौके पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं 11 जनवरी को रामलला का अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही उत्सव का शुभारंभ भी सीएम करेंगे।

शनिवार 11 जनवरी को ठीक 11 बजे सीएम योगी रामलला का अभिषेक करेंगे। इस दौरान भजन भी लॉन्च होगां बता दें भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अयोध्या में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन 11 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026
  • 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम
  • 11 जनवरी को 11 बजे रामलला का अभिषेक
  • सीएम योगी करेंगे रामलला का अभिषेक
  • प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में होगा भजन लॉन्च
  • तीन दिवसीय श्रीराम राग-सेवा का कार्यक्रम
  • मंदिर परिसर में गर्भगृह के निकट मंडप में होगा
  • प्रभु श्रीराम की भक्ति के प्रति विनीत भाव से संगीत
  • नृत्य और वादन से उन्हें सेवा प्रदान करने का उपक्रम

13 जनवरी तक विशेष उत्सव मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला की प्रतिमा का अभिषेक करेंगे। इसके बाद वे अंगद टीला पर होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन और मालिनी अवस्थी के साथ कई मशहूर कलाकारों की ओर से गाया गया भजन भी रिलीज किया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय की ओर से बताया गया है कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के अधिष्ठाता मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पवित्र अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की स्थापना को एक साल 11 जनवरी को संपन्न हो रहे है। इस दौरान 13 जनवरी तक विशेष उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को रामलला का विशेष अभिषेक करेंगे। महोत्सव के चलते नगर के प्रमुख चौक चौराहों को सजाया जा रहा है। जिसमें लता चौक, श्रृंगार हाट,जन्मभूमि पथ, राम की पैड़ी, छोटी देवकाली और सुग्रीव किला समेत दूसरे स्थलों पर कीर्तन भी होगा। इसमें युवा कलाकार अपने वाद्य यंत्रों से रामनगरी को मंत्रमुग्ध करेंगे।

युवा कलाकार वाद्य यंत्रों से रामनगरी को करेंगे मंत्रमुग्ध

पहले दिन 11 जनवरी को लता मंगेशकर की बहन और प्रसिद्ध गायिका उषा मंगेशकर और मयूरेश पई भगवान रामलला के सम्मुख भजन से राग-सेवा का आरंभ करेंगी। इसके बाद साहित्य नाहर सितार और संतोष नाहर वायलिन की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। जिसके जरिए वे भक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पहले दिन कार्यक्रम का समापन डॉ.आनंदा शंकर जयंत के भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति के साथ होगा।
दूसरे दिन 12 जनवरी को राग सेवा प्रसिद्ध लोक गायिका शैलेश श्रीवास्तव के बधावा, सोहर गायन से महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली की ओर से श्री राम भजन और निर्गुण गायन से राग-सेवा की प्रस्तुति देंगी। इस दिन कार्यक्रम का समापन विश्वविख्यात बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन के साथ होगा।

तीसरा और अंतिम दिन 13 जनवरी को राग-सेवा का आरंभ आरती अंकलिकर के शास्त्रीय गायन के साथ होगा। जिसके बाद प्रख्यात कथक नृत्यांगना शोभना नारायण कथक की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्र के अंत में दक्षिण के प्रसिद्ध गायक श्रीकृष्ण मोहन और श्रीराम मोहन त्रिचूर ब्रदर्स के शास्त्रीय गायन और श्रीराम भजन के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा।

Post Views: 424
Tags: #Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath #Ramlala #Shri Ram Temple #Ayodhya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version