Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

एक और फ्लाइट, एक और हंगामा-छेड़खानीः इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट में शराबियों ने की बदतमीजी

एयर होस्टेस से छेड़खानी का आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
Air India PeeGate: विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला हुआ गिरफ्तारः बेंगलुरू में छिपा था, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

तस्वीर साभार इंटरनेट से।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना। अभी एयर इंडिया में शराब के नशे में धुत युवक के बुजुर्ग महिला पर शराब करने की खबर धुंधली भी नहीं हुई थी कि एक और फ्लाइट में कांड हो गया है। दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट में शराब के नशे में 3 युवकों ने एयर होस्टेस और कैप्टन के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 ने दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी। दिल्ली से ही फ्लाइट के अंदर 3 युवक शराब पीकर चढ़े थे।

  • इंडिगो की फ्लाइट में तीन शराबियों ने की बदसलूकी
  • एयर होस्टेस को छेड़ा
  • रविवार रात पटना पहुंचते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लगातार हो रही है ऐसी घटनाएं

सह-यात्रियों के साथ की बदसलूकी

युवक विमान में घुसते ही सह-यात्रियों के साथ बदसलूकी करने लगे। एयर होस्टेस और कैप्टन के आने पर उनके ही साथ मारपीट शुरू कर दी। पायलट ने पटना के एयरपोर्ट थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। एयर होस्टेस ने समझाने की कोशिश तो शराबी उसी से उलझ गए। उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी भी की।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

तीनों युवक थे नशे में धुत

रोहित कुमार, नितिन कुमार और पिंटू कुमार बिहार के ही रहने वाले हैं। तीनों पूरी तरह से नशे में धुत थे। दिल्ली से फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद से ही ये अंदर हंगामा करने लगे। इनकी वजह से फ्लाइट में सवार दूसरे पैसेंजर्स को भी काफी परेशानी हुई। काफी समय तक शोर-शराबा चलता रहा।

बताया- राजनेता के हैं करीबी

पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और CISF को इसकी सूचना दी तो इन्हें एयरपोर्ट पर बाहर निकलने से पहले ही रोका गया। ये खुद को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बताते रहे। वैसे, तीसरा साथी पिंटू मौका देख कर फरार हो गया। CISF की तरफ से एयरपोर्ट थाना की पुलिस को जानकारी होने पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की। पुलिस रोहित और नितिन को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। इस बीच लगातार उड़ानों में बदतमीजी और शराबियों के बदसलूकी की घटनाएं सुनने को मिली हैं। जानिए ऐसी कुछ घटनाओं के बारे मेंः-

  • पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया। एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। फिलहाल, आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
  • एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में 6 दिसंबर को महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया।
  • थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में पिछले साल 26 दिसंबर को यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो हाल ही में सामने आया। यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी।

देखें वीडियो –

Post Views: 95
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version