Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

धिक्कार है ऐसे अमेरिकी इमिग्रेशन कानून पर जो 73 साल की वृद्ध महिला को बेड़ियों से जकड़कर डिपोर्ट करे

DigitalDesk by DigitalDesk
September 26, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
On US immigration law that would deport a 73 year-old woman in shackles
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धिक्कार है ऐसे अमेरिकी इमिग्रेशन कानून पर जो 73 साल की वृद्ध महिला को बेड़ियों से जकड़कर डिपोर्ट करे

अमेरिका में इमिग्रेशन कानूनों की सख्ती एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला 73 वर्षीय भारतीय मूल की सिख महिला हरजीत कौर का है, जिन्हें 33 साल तक अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहने के बाद अचानक हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर भारत डिपोर्ट कर दिया गया। यह घटना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि अमेरिकी समाज में रहने वाले प्रवासी समुदाय के लिए भी गहरा सदमा लेकर आई है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तेल की कीमतों पर लगाम की कोशिश…अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1300 से अधिक..

March 10, 2026
Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
  • 73 साल की सिख वृद्ध महिला को US ने डिपोर्ट किया
  • वृद्ध महिला को बेड़ियों से बांधकर भेजा भारत
  • 33 साल से अमेरिका में रह रहा था वृद्ध महिला का परिवार

33 साल का सफर और अचानक विदाई

हरजीत कौर मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं। वह 1992 में अपने दो बेटों के साथ अमेरिका गई थीं। तब से लेकर अब तक वह वहीं बसी रहीं और वहीं उनका परिवार पनपता गया। अमेरिका में रहते हुए उनका जीवन सामान्य था, लेकिन इमिग्रेशन संबंधी दस्तावेजों की कमी ने आखिरकार उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा संकट खड़ा कर दिया। उनका असाइलम केस 2012 में खारिज हो चुका था, फिर भी अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें नियमित रिपोर्टिंग के आधार पर अमेरिका में रहने की अनुमति दे रखी थी। हर छह महीने में वह इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) के दफ्तर जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहीं। परिवार को यह भरोसा दिया गया था कि दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

हथकड़ियों और बेड़ियों में डिपोर्टेशन

लेकिन इस बार हालात अलग थे। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में एक रूटीन चेकिंग के दौरान ICE ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों समुदाय सदस्य और परिजन सड़कों पर उतर आए, मगर सरकार नहीं मानी। उनके वकील दीपक आहलुवालिया के अनुसार, “हरजीत कौर को सबसे पहले बेकर्सफील्ड डिटेंशन सेंटर में रखा गया। इसके बाद शनिवार तड़के 2 बजे उन्हें हथकड़ी लगाकर लॉस एंजेलिस ले जाया गया, फिर जॉर्जिया भेजा गया। अंततः चार्टर्ड प्लेन से आर्मेनिया होते हुए उन्हें दिल्ली डिपोर्ट किया गया।”

अमानवीय व्यवहार के आरोप

हरजीत कौर के साथ हुए बर्ताव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि जॉर्जिया में उन्हें 60 से 70 घंटे तक फर्श पर कंबल डालकर सोना पड़ा, जबकि हाल ही में उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। इतनी उम्र में और ऐसी स्वास्थ्य स्थिति में यह व्यवहार अमानवीय माना जा रहा है। उनके परिवार का आरोप है कि उन्हें डिपोर्ट करने से पहले तक उन्हें परिवार से मिलने तक की इजाजत नहीं दी गई। उनकी पोती-पोतों ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करके दादी की रिहाई की अपील की थी, लेकिन अमेरिकी प्रशासन टस से मस नहीं हुआ।

ट्रंप प्रशासन की कठोर नीति

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज हो गई थी। हजारों लोगों को डिपोर्ट किया जा चुका है। ट्रंप सरकार का दावा रहा है कि यह कदम “अमेरिका को सुरक्षित बनाने” के लिए जरूरी है। मगर आलोचकों का कहना है कि इसमें इंसानियत और मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी की जा रही है। 73 साल की बुजुर्ग महिला को हथकड़ियों और बेड़ियों में बांधकर भेजना इस बात का प्रतीक है कि कानून का सख्त चेहरा कई बार संवेदनाओं को कुचल देता है। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहस का विषय बन गया है।

परिवार का दर्द और समुदाय का गुस्सा

हरजीत कौर के परिवारजन गहरे सदमे में हैं। उनका कहना है कि 33 साल से वह परिवार का अभिन्न हिस्सा रही हैं। अचानक उन्हें भारत भेज देना मानो रिश्तों को तोड़ देने जैसा है। उनका परिवार अब भी अमेरिका में रह रहा है और वहीं बसा हुआ है, जबकि बुजुर्ग मां अकेली भारत लौटा दी गई हैं। पंजाब में मोहाली पहुंचने के बाद भी उनका मन विचलित है। उम्र के इस पड़ाव में जब परिवार के सहारे और भावनात्मक जुड़ाव की सबसे अधिक जरूरत होती है, तब उनसे इस तरह जुदा कर देना बेहद क्रूर फैसला माना जा रहा है।

मानवाधिकार संगठनों की प्रतिक्रिया

कई मानवाधिकार संगठनों ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि अमेरिका की इमिग्रेशन व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। कानून के पालन में मानवीय पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। खासकर बुजुर्ग, बीमार और लंबे समय से परिवार के साथ बसे लोगों के मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। 73 साल की हरजीत कौर का डिपोर्टेशन केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह उस कठोर रवैये की झलक है जिसमें इंसान से ज्यादा दस्तावेजों की अहमियत दिखाई देती है। अमेरिकी कानून अपनी जगह सही हो सकता है, मगर इस उम्रदराज महिला को हथकड़ियों और बेड़ियों में बांधकर भेजना अमानवीय और निंदनीय है। यह मामला हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कानून केवल कागज़ों और प्रक्रिया तक सीमित होना चाहिए या उसमें इंसानियत और संवेदनाओं की भी गुंजाइश होनी चाहिए। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 277
Tags: #deport a 73 year old woman shackles#US immigration law
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version