Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संसद पर हमले की 23वीं बरसी: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

DigitalDesk by DigitalDesk
December 13, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
On the 23rd anniversary of the attack on Parliament the President and the Prime Minister paid tribute to the martyred soldiers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद पर हुए हमले को आज 13 दिसंबर को 23 साल का एक लंबा अरसा पूरा हो चुका है। इस पर आज 13 दिसंबर को संसद भवन में शहीद जवानों को श्रद्धांसुमन अर्पित किये गये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के साथ विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने शहीद जवानों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी।

  • संसद पर हुए हमले को हुए 23 साल
  • 13 दिसंबर 2001 को हुआ था हमला
  • संसद भवन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
  • राहुल गांधी के साथ विपक्ष के नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

संसद पर आज ही के दिन 23 साल पहले 2001 में हमला किया गया था। इस हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए कई जवान शहीद हो गए थे। उस सयम अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरक्षा बलों के जवान आतंकवादियों को रोकने के लिए उनके सामने दीवार बनकर खड़े हो गए थे। जिसमें दिल्ली पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ और संसद के वॉच एंड वार्ड स्टाफ के नौ सदस्य इस हमले में शहीद हो गए थे। अपनी जान की परवाह किये बगैर इन सुरक्षा जवानों ने आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद स ही हर साल 13 दिसंबर को संसद भवन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। आज शुक्रवार को भी संसद भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने जवानों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि वे उन वीर जवानों को अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। जिन्होंने साल 2001 में आज ही के दिन भारतीय संसद की रक्षा करते हुए बिना अपनी परवाह किये अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन जवानों का साहस और निस्वार्थ सेवा प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा कि राष्ट्र उन शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति हृदय से आभारी है। उन्होंने लिखा कि इस दिन वे आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अटूट संकल्प को एक बार फिर दोहराती हैं। भारत आतंकवादी शक्तियों के खिलाफ एकजुट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी शहीद जवानों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि साल 2001 में भारत की संसद पर हुए हमले में शहीद हुए लोगों को वे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन शहीद जवानों का बलिदान हमारे देश को सदैव ही प्रेरित करता रहेगा। पीएम ने लिखा है कि हम उन जवानों के साहस और समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 300
Tags: #attack on Parliament#President and the Prime Minister#tribute to the martyred soldiers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version