करियर राशिफल 18 अगस्त 2025 : वेशी योग से मालामाल होंगी ये राशियां, भोलेनाथ की कृपा से चमकेगा भाग्य

Know-what-today-horoscope

करियर राशिफल 18 अगस्त 2025 : वेशी योग से मालामाल होंगी ये राशियां, भोलेनाथ की कृपा से चमकेगा भाग्य

Career Horoscope, 18 August 2025 (सोमवार): 18 अगस्त, सोमवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल बड़े बदलाव लेकर आ रही है। आज सोमवार को सूर्य से दूसरे भाव में मंगल की स्थिति बन रही है। जिसके प्रभाव से वेशी योग बन रहा है। यह शुभ योग नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा। विशेष रूप से वृषभ के साथ ही सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत से भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा, वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

अब जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत करियर राशिफल —

मेष राशि करियर राशिफल : साहसिक निर्णयों से होगा लाभ
आज आप अपने कामकाज में साहसिक निर्णय लेकर बड़ा फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का गौरव भी ऊंचा होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी।

वृषभ राशि करियर राशिफल : आमदनी बढ़ने के खुलेंगे नए मार्ग
वृषभ जातकों को आज सोमवार को वेशी योग का पूरा पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज के दिन कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। इसके साथ ही आज आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आपकी आमदानी के नए स्रोत बन सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक तौर पर आपको आज शांति मिलेगी।

मिथुन राशि करियर राशिफल : बाधाओं और समस्याओं का करेंगे सामना
आज आपको कारोबार में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पद व अधिकारों में वृद्धि संभव है।

कर्क राशि करियर राशिफल : कार्यस्थल पर मिलेगा प्रमोशन
कर्क राशि के जाकतों के लिए आज सोमवार को लंबे समय से अटकी पदोन्नति की राह साफ होने के संभावना है। आज के दिन आपके बोलचाल के साथ ही व्यवहार से भी अधिकारी प्रभावित होंगे। निर्णय क्षमता से भी लाभ मिलेगा। हालांकि आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खासतौर पर आज आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि करियर राशिफल : अपेक्षा से अधिक धन होगा प्राप्त
सिंह राशि के जातक को आज व्यापार में नए अवसर मिलने वाले है। नौकरी करने वालों के आज अधिकार भी बढ़ेंगे। आज सोमवार के दिन आपको आर्थिक मामलों में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि करियर राशिफल : अधिकारों में होगी वृद्धि, रहेंगे खुश
कार्यक्षेत्र में अधिकार और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगे। परिवार में संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में धन कमाने के नए अवसर सामने आएंगे। भौतिक सुख के साधन जुटाने में खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि करियर राशिफल : जोखिम भरे काम और फैसलों से बचें
आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा सोच-विचार करने के बावजूद नुकसान हो सकता है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचना ही समझदारी होगी। व्यापारियों को छोटे नुकसान हो सकते हैं। परिवार संग समय बिताना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन खास है। पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके साहस से विरोधी परास्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों संग आनंद का समय बीतेगा।

धनु राशि करियर राशिफल : रुका हुआ धन मिलेगा वापस
कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन आज वापस मिलने की संभावना है। हालांकि शाम को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी समाचार थोड़ा निराश कर सकता है।

मकर राशि करियर राशिफल : बड़ी मात्रा में होगा धन लाभ
मकर जातकों को धन लाभ का प्रबल योग है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लेकिन अनावश्यक खर्चों और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि करियर राशिफल : भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे
आज धैर्य से काम लेना जरूरी है। जल्दबाजी में किया गया कोई भी काम नुकसान पहुंचा सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नई योजनाओं से भविष्य में लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन राशि के जातक का आज का राशिफल … नई योजनाओं पर आज ध्यान देना होगा
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खासकर पेट संबंधी समस्याएं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने से सफलता मिलेगी। यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। 18 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोग कारोबार और नौकरी में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। वहीं अन्य राशियों को भी अपने प्रयासों और धैर्य से अच्छे अवसर मिलेंगे।

Exit mobile version