ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 233 हो गई है…वहीं करीब 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। ओडिशा के सीएस प्रदीप जेना ने पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। बता दें शुक्रवार देर शाम हुए इस भयानक हादसे में ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के करीब 10 से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए थे जो विपरीत ट्रैक पर गिर गए। इस बीच दूसरी पटरी पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही दूसरेी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रैक पर गिरे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोचों से टकराकर डिरेल हो गई। इस ट्रेन के भी 3 से 4 डिब्बे बेपटरी हो गए।
- ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनों की भीषण टक्कर
- हावड़ा, कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ा से टकराई
- रेल हादसे में 233 यात्रियों की मौत
- पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
- मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12 लाख रुपए
- घायलों को मदद के लिए मिलेंगे 2-2 लाख
- पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
- मालगाड़ी और दो यात्री ट्रेन की टक्कर
- ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 जख्मी
- कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी
- ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़े
बता दें ये हादसा ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम हुआ है। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस 12841 और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। जिसमें अब तक करीब 233 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इसके साथ ही करीब 900 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना जोरदार था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी। ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल की सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है। हादसे में घायल लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 10 यात्रियों को यहां भर्ती किया गया है। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल यात्रियों को सोरो सीएचसी गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। राज्य के सीएस प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। घायलों को ले जाने के लिए लगाया गया है। घायलों की संख्या बहुत ज्यादा होने से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।
मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रद्द
शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हो गईं। जिसमें करीब 233 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 900 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस भयानक हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस बीच पीएम मोदी शनिवार को मुंबई-गोवा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। लेकिन बालासोर हादसे के बाद इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। हादसे के बाद पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात भी की।
रेल मंत्री ने ली हादसे की जानकारी
ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति का जायज़ा लिया और कहा “यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शुक्रवार रात से रेलवे की टीम OSDRF और NDRF के साथ बचाव कार्य में जुटी है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा रेलवे की ओर से शुक्रवार को ही मुआवजे का ऐलान किया जाचुका है। इस हादसे की जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।





