Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ODI वर्ल्डकप के वेन्यू पर मचा बवाल , बीसीसीआई ने इंदौर सहित इन पांच मैदानों से वर्ल्डकप मैचों की छीनी मेजबानी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2023
in मुख्य समाचार
0
ODI वर्ल्डकप के वेन्यू पर मचा बवाल , बीसीसीआई ने इंदौर सहित इन पांच मैदानों से वर्ल्डकप मैचों की छीनी मेजबानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच इस साल वनडे वर्ल्डकप का आयोजन होना है. आईसीसी कुछ दिन पहले इसके शेड्यूल का अनाउंसमेंट भी कर चुका है. बीसीसीआई वर्ल्डकप की तैयारियों में जुट गई है. बोर्ड द्वारा विश्व कप के मैचों के लिए हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता को चुना गया है.चुने गए मैदानों के रिडेवलेपमेंट का काम भी शुरू हो हो चुका है. लेकिन वर्ल्डकप मैचों की मेजबानी न मिलने पर कई बड़े क्रिकेट एसोसिएशन्स नाराज बताएं जा रहे हैं. एसोसिएशन्स की इस लड़ाई में नेताओं ने भी एंट्री लें ली है. बता दें कि मोहाली, इंदौर, राजकोट, रांची और नागपुर को एक भी मैच नहीं मिला है. वहीं अहमदाबाद , धर्मशाला जैसे मैदान वर्ल्डकप के पांच पांच मैच होस्ट करने वाले हैं.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नेताओं ने जताई नाराजगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरूवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक भी मैच की मेजबानी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है. थरूर का कहना है कि इतने मैचों में एक मैच तिरूवनंतपुरम के सुंदर स्टेडियम को किया जा सकता था. उन्होंने कहा है कि अहमदाबाद क्रिकेट की नई राजधानी बनते जा रहा है. वहीं पंजाब के खेलमंत्री का कहना है कि मोहाली को वर्ल्डकप की मेजबानी के लिए न चुनना राजनीति से प्रेरित है. हम मोहाली के न चुने जाने का मुद्दा बीसीसीआई के सामने उठाएंगे. नेताओं के अलावा बीसीसीआई को सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी झेलने पड़ रही है. कई यूजर्स ने अहमदाबाद को ज्यादा मैच दिए जाने पर भी बीसीसीआई पर सवाल उठाएं हैं.

Disappointed to see that Thiruvananthapuram's #SportsHub, hailed by many as the best cricket stadium in India, is missing from the #WorldCup2023 fixture list. Ahmedabad is becoming the new cricket capital of the country, but could a match or two not have been allotted to Kerala? pic.twitter.com/55jU1PLksQ

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 27, 2023

 

अहमदाबाद में ही शुरू और खत्म होगा टूर्नामेंट
वर्ल्डकप की शुरूआत पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी. वहीं 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके साथ ही 15 अक्टूबर को भारत – पाकिस्तान मुकाबला भी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाना है. अहमदाबाद को इतने मैच देने के कारण बीसीसीआई को स्टेट एसोसिएशन्स की भी नाराजगी झेलनी पड़ रही है.

Post Views: 195
Tags: ODI World Cup 2023ODI World Cup 2023 schedule
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version