Raja Pateriya News:क्या पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर लगेगा NSA?, एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

NSA will be imposed on former minister Raja Patria MP police arrested

raja pateriya news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटेरिया ने एक सार्वजिनक सभा में प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मप्र बीजेपी ने आपत्ति जताई थी और राजा पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग की थी। बता दें राजा पटेरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास है। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से निर्धारित किए गए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस लीडर राजा पटेरिया ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद प्रदेश का सियासी पारा उफान पर आ गया था। सीएम से लेकर गृहमंत्री तक ने पटेरिया के खिलाफ FIR की बात कही थी। इसके बाद पन्ना जिले की पुलिस ने आनन फानन में राजा पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके बाद से ही पटेरिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। आखिरकार कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हटा से मंगलवार की सुबह करीब साढे़ पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

सीएम और गृहमंत्री के निर्देश पर हुई FIR

पटेरिया के विवादित बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मप्र पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। इस बीच बीजेपी मांग कर रही है कि पटेरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके खिलाफ NSA  की भी कार्रवाई करने की मांग बीजेपी नेता कर रहे हैं।

विवाद बढ़ा तो दी थी पटेरिया ने सफाई

इस मामले को लेकर सियासी विवाद बढ़ने पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि हत्या का मतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराना। वे गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं। किसी की हत्या की बात नहीं सोच सकते। उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।

Exit mobile version