Monday, May 19, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

Politics of Chhattisgarh: विधायक अंबिका सिंहदेव से NRI पति की गुहार, छोड़ दो सक्रिय राजनीति,सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
February 2, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
Politics of Chhattisgarh: विधायक अंबिका सिंहदेव से NRI पति की गुहार, छोड़ दो सक्रिय राजनीति,सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

NRI husband request to MLA Ambika Singh Deo leave active politics

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Politics of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन दिनों विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव सुर्खियों मेंं हैं। दरअसल कोरिया जिले की बैकुंठपुर से कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया पर की गई उनकी ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। पति अमिताभ ने अपनी विधायक पत्नी के पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल से इस काम में सहयोग करने का आग्रह किया है। बता दें हाल ही में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अंबिका सिंहदेव के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी की थी।

  • बैकुंठपुर से विधायक हैं अंबिका सिंहदेव
  • यूके में बिजनेसमैन हैं अमिताभ कुमार घोष
  • पूर्व मंत्री ने की थी अंबिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
  • टिप्पणी से दुखी हैं पति अमिताभ कुमार घोष
  • ‘मुझे भी कुछ कहना है’ के जरिए की पत्नी से अ​पील

बता दें अंबिका सिंहदेव के पति अभिताभ घोष यूनाइटेड किंगडम में बिजनेसमैन हैं। दंपति के दो बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध घोष भी हैं। ये सभी इस समय विदेश में ही रहते हैं। जहां से अमिताभ घोष ने फेसबुक पर ‘मुझे भी कुछ कहना है’ के जरिए पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि कोरिया जिले की बैकुंठपुर सीट से विधायक और संसदीय सचिव होने के साथ अंबिका सिंहदेव बीते 26 साल से मेरी पत्नी हैं। हम एक-दूसरे को 51 साल से जानते हैं। हमारे दो बेटे आर्यमन जय घोष और अनिरुद्ध घोष भी हैं। आज वे अपनी धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वे सक्रिय राजनीति छोड़ दें”।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

May 8, 2025

पत्नी के पीए से भी मांगा सहयोग

अमिताभ कुमार ने इसके साथ अपनी विधायक पत्नी अंबिका सिंहदेव के दोनों पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल का पत्नी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इनका जिक्र करते हुए लिखा कि पिछले पांच साल से आप ही दोनों ने मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दे रहे हैं। एक आखिरी बार और दे दीजिए। हम हमारे परिवार की ओर से आप दोनों का हमेशा आभारी रहेंगे।

मंत्री को हराकर बनीं थीं विधायक

वैसे तो अंबिका सिंहदेव कभी राजनीति में नहीं रहीं। लेकिन रामचंद्र सिंहदेव के निधन के बाद उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। तब भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े को हराया था। इसके बाद भूपेश सरकार में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया।

पूर्व मंत्री ने कहे थे अंबिका सिंहदेव को अपशब्द

मंत्री रहते हुए अंबिका सिंहदेव से चुनाव हारने वाले भैयालाल राजवाड़े अब तक हार का गम भुला नहीं पाए है। वे अंंबिका सिंहदेव पर सियासी हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इसी बीच राजवाड़े ने अंबिका सिंहदेव के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। जिसमें भैयालाल राजवाड़े ने अम्बिका सिंहदेव को लेकर अभद्र शब्दों काइस्तेमाल करते हुए कहा था चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी है कह दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में खासा हंगामा मच रहा है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने बैकुंठपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है मामले में पुलिस जांच कर रही है। ऐसे में अम्बिका सिंहदेव के पति अमिताभ घोष की इस पोस्ट को इस लिहाज से भी देखा जा रहा है। संभवत: इस विवाद की वजह से उनके पति ने दुखी होकर ऐसी पोस्ट फेसबुक पर की है।

छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी हैं अंबिका सिंहदेव

बता दें अंबिका सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचंद्र सिंहदेव कोरिया के राजा कहे जाते थे। इतना ही नहीं अविभाजित मध्य प्रदेश में भी वे कैबिनेट मंत्री रहे। कोरिया नरेश और कोरिया कुमार के नाम से भी वे प्रसिद्ध थे। उनकी मौत 5 साल पहले हो गई थी। अब उनकी भतीजी अंबिका सिंहदेव विधायक और संसदीय सचिव हैं। बता दें अंबिका सिंहदेव के पिता का नाम महेंद्र प्रताप सिंहदेव था। उनका जन्म 12 फरवरी 1968 को कोलकाता में हुआ था। 20 अप्रैल 1996 को अंबिका की शादी अमिताभ घोष से हुई थी। महिला विधायक ने बीकॉम की डिग्री हासिल की है। साथ ही इन्होंने इंटीरियर डेकोरेशन का भी कोर्स किया है। इनके 2 बेटे हैं। अभी इनके पति और दोनों बेटे लंदन में रहते हैं, जबकि वे अकेली बैकुंठपुर के रामानुज विलास पैलेस में रहती हैं।

देखें वीडियो-

 

Post Views: 91
Tags: Amitabh Kumar GhoshMLA from Baikunthpur Ambika Singhdev Businessman in UK
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

Political stir increased in the state before Bihar assembly elections

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

पटना
Indian Army

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान …सवाल सेना के शौर्य पर नहीं…सरकार की नीति पर है…पायलट ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

स्पेशल
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 19, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version