बिहार विधानसभा चुनाव: किस तरह होगी सीएम नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री? जानिए निशांत के बारे में…

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होना हैं। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी अभी से ही बढ़ती जा रही है। राज्य में चुनाव में फिलहाल अभी 7 से 8 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं।

बिहार में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। ये अटकलें क्या हुई प्रदेश में राजनीतिक दलों की बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। जेडीयू के मंत्री मदन सहनी ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की बात क्या कही आरजेडी ने भी लगे हाथ अपनी प्रतिक्रिया दे डाली। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा निशांत को राजनीति में जरूर आना चाहिए। इसके साथ ही शक्ति यादव ने यह भी कह डाला कि निशांत के राजनीति में आने बीजेपी को तकलीफ जरुर होगी। शक्ति यादव ने अपने बयान को समझाते हुए कहा कि दरअसल इस वक्त जेडीयू की जो हालात है, वह किसी से छुपी नहीं है।

पिता के लिए मांगे थे निशांत ने वोट

बता दें कि अब तक बिहार की राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत पिछली बार 8 जनवरी को अपने पिता नीतीश कुमार के साथ उनके गृह नगर बख्तियारपुर गए थे। जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस दौरान अपने निशांत ने पिता से कुछ कदम की दूरी पर खड़े होकर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि अगर संभव हो, तो जेडीयू और मेरे पिता को वोट दें। उन्हें फिर से वापस लाएं। निशांत कुमार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर इस तरह से अपील करना उनकी जेडीयू के साथ राजनीति में एंट्री के आधार माना जा रहा है। जेडीयू में काफी दिनों से निशांत कुमार को लेकर चर्चा है।
पार्टी की ओर से अब तर्क भी दिया जा रहा है कि बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस में स्नातक तक पढ़ाई करने वाले निशांत कुमार “सक्रिय राजनीति में शिक्षित युवाओं” की कमी को पूरा करेंगे।

निशांत ने अब तक क्यों नहीं की शादी,क्यों हैं वे कुंवारे?

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की उम्र करीब 48 साल के आसपास होगी, लेकिन पे अबतक कुंवारे हैं। जी हां निशांत कुमार ने अब तक शादी नहीं की है। नीतीश कुमार पत्नी के निधन के बाद राजनीति को अधिकांश समय देने लगे। नीतीश किसके साथ उनके बेटे भी रहते हैं। उनके अलावा घर मे कौन है। बेटे ने क्यों अब तक शादी नहीं की ये तमाम सवाल अक्सर लोग जानने की कोशिश करते नजर आते हैं।

Exit mobile version