दिल्ली बीजेपी की राजनीति में अब बांसुरी का कद बढ़ेगा

दिल्ली बीजेपी की राजनीति में अब बांसुरी का कद बढ़ेगा
दिल्ली में अरविंद कजेरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है। आतिशी अब 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी के नाम के ऐलान के साथ ही दिल्ली में बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेस करी और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के साथ दिल्ली की सासंद बांसुरी स्वराज ने भी बात की। राजनैतिक जानकारों की माने तो दिल्ली में अब बीजेपी आतिशी के जवाब में बांसुरी को आगे करेगी। दरअसल आतिशी को मुख्यमंत्री बनाकर आम आदमी पार्टी कई तरह के मैसेज देना चाहती है। मसलन महिला मुख्यमंत्री के जरिए आधी आबादी को मैसेज देने की कोशिश, इसके साथ साथ विदेश में पढी महिला को मुख्यमंत्री बनाकर जनता के बीच एक पढ़े लिखे लीडर का मैसेज देने की कोशिश की है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी भी अब बांसुरी के जरिए आतिशी की लीडर शिप को चुनौती दे सकती है क्योंकि बांसुरी और आतिशी के उमर से लेकर पढ़ाई लिखाई और राजनीति की शुरूआत सभी मिलती जुलती है। आतिशी भी विदेश ऑक्सफ़ोर्ड से पढ़ीं है और बासुंरी भी ऑक्सफ़ोर्ड से ही पढ़ी है। आतिशी और बांसुरी की उमर का फासला भी बहुत नहीं है यही वजह है कि बीजेपी आतिशी को चुनौती देने के लिए बांसुरी को सामने रख रही है।

Exit mobile version