Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

बिहार में अब पंचायत भवनों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप…नीतीश कुमार सरकार कैंप लगाकर देगी अन्नदाता को कृषि विद्युत कनेक्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2025
in कृषि, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Now special camps will be organized in Panchayat buildings in Bihar Nitish Kumar Government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में अब पंचायत भवनों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप…नीतीश कुमार सरकार कैंप लगाकर देगी अन्नदाता को कृषि विद्युत कनेक्शन

बिहार की नीतीश कुमार सरकार का पूरा फोकस राज्य के किसानों और खेती पर जोर है। सरकार खेती और किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस बीच सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है कि अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लिए शिविर लगाकर कृषि पावर कनेक्शन दिये जाएंगे। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से मई माह शिविर लगाने की तैयार कर ली गई है। राज्य के सभी जिलों में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे। करीब 200 से अधिक कैंप लगाकर राज्य के हजारों लोगों को बिजली के कनेक्शन देना है। सोमवार 5 मई 2025 से शिविर की शुरूआत होगी। जिले की किसी पंचायत में दो बार तो किसी में एक शिविर लगाया जाएगा। किसी प्रखंड में आठ तो किसी में 20 शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • कृषि विद्युत कनेक्शन के विस्तार की योजना
  • राज्य के ऊर्जा सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश
  • पंचायत सरकार भवनों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप
  • राज्य के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने दिए निर्देश

दरअसल राज्य के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल की ओर से राजधानी पटना स्थित विद्युत भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। जिसमें राज्य में संचालित मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अहम बैठक में ऊर्जा सचिव ने दोनों विद्युत वितरण कंपनियों के अधीक्षण और कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को इस मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

बनाई जाएगी संभावित लाभार्थी किसानों की सूची

राज्य के ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिए हैं कि पंचायत भवनों में इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएं। जिसमें किसानों को कृषि कनेक्शन को लेकर आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसान सलाहकारों, जीविका समूहों और आशा दीदियों से सक्रिय संपर्क कर राज्य के संभावित लाभार्थी किसानों की सूची हासिल करने का निर्देश दिये। जिससे योजना का लाभ वास्तव में राज्य के ज़रूरतमंद किसानों तक पहुंच सके।

हर दिन अधिक से अधिक कृषि विद्युत कनेक्शन करें जारी

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य तय करते हुए निर्देशित किया कि हर दिन, हर अंचल से अधिक से अधिक कृषि विद्युत कनेक्शन जारी किए जाएं। जिससे राज्य में सिंचाई सुविधा को मजबूती प्रदान की जा सके। साथ ही किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार SBPDCL, डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे NBPDCL के साथ-साथ मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड से आए अधीक्षण अभियंता के साथ कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे।

Post Views: 557
Tags: #Bihar Energy Secretary Pankaj Kumar Pal#Bihar Nitish Kumar government#Bihar's Energy Secretary Pankaj Kumar Pal#Now special camps are being organized in Panchayat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version