Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

अब मुस्लिम समुदाय को रामकथा सुनाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री,टोपी पहनकर रामकथा सुनेंगे लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 29, 2023
in जबलपुर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
Pandit Dhirendra Shastri
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्लिम समुदाय के बीच रामकथा सुनाने की बात कही है। बता दें मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पनागर में इन दिनों बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा का आयोजन कर रहे हैं। जहां से उन्होंने एक बार फिर एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। जी हां, हमेशा हिंदुत्व की बात करने वाले कथाकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया है कि वे अब एमपी के कटनी में मुस्लिम समुदाय के बीच राम कथा करेंगे।

  • पं.धीरेन्द्र शास्त्री ने स्वीकार किय मुस्लिम श्रद्धालु का आग्रह
  • मुस्लिम समुदाय के बीच सुनाएंगे राम कथा
  • पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर विवाद
  • सभी लोग टोपी पहनकर सुनेंगे रामकथा

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के इस ऐलान के बाद विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। कोई उन पर तंज कसते हुए कह रहा है कि बाबा ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाएंगे तो किसी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस कदम की सराहना की और कहा हिंदू मुस्लिम को जोड़ने की अच्छी पहल है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं पं.धीरेन्द्र शास्त्री

बता दें कटनी के तनवीर खान के घर रामकथा होगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयान और काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें अक्सर मंच से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते देखा गया है।
इस बार उन्होंने अपनी छवि बदलकर एक मुस्लिम श्रद्धालु के यहां रामकथा करने का निमंत्रण स्वीकार किया है। बागेश्वर धाम ने कहा हमने कटनी के मुस्लिम भक्त तनवीर खान के निमंत्रण को स्वीकार किया है। तनवीर खान ने हमें कटनी में रामकथा आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया था। अब तक आपने हिंदू परिवारों में हिंदू धार्मिक आयोजन होते देखे होंगे। लेकिन पहली बार भारत में भारत में एक मुस्लिम परिवार रामकथा का आयोजन करने जा रहा है। जहां सभी टोपियां पहनकर आएंगे और रामकथा से एकाकार होंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसी कथा पहली बार होगी। जहां अगल बगल कौन बैठा होगा। किसी को नहीं मालूम होगा।

रामकथा से होगा हिंदू मुस्लिम गठजोड़

कटनी के पीर बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी तनवीर खान का नाम चर्चित है। कटनी में पीर बाबा ट्रस्ट काफी मशहूर है। अगर पीर बाबा ट्रस्ट की ओर से रामकथा का आयोजन होता है तो यह एक नए तरह का आयोजन होगा। धार्मिक जुड़ाव भी रहेगा। हालांकि इस आयोजन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

Post Views: 279
Tags: Muslim CommunityPandit Dhirendra ShastriRam Katha Bageshwar Dham in Panagar will listen to Ramkatha wearing a cap
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version