बिहार में अब नए चाचा भतीजे की जोड़ी

बिहार में अब नए चाचा भतीजे की जोड़ी

चिराग पासवान एक बार फिर नीतिश के सियासी कुनबे का हिस्सा बन गए हैं. नीतिश कुमार के सियासी कुनबे में चिराग नए भतीजे के तौर पर शामिल हुए है। चिराग और नीतिश के बीच की जमी बर्फ अब पिछलने लगी है। इसे सियासी मजबूरी कहें या फिर कुछ और कि अब दोनों के बीच सियासी दूरियां भी कम हो रहीं हैं औऱ बिहार की विकास पर भी बातें हो रही है। दरअसल नीतिश कुमार और चिराग पासवान दोनों कभी सियासी दुश्मन थे। पहले कभी चिराग पासवान ने अपने पार्टी बनाकर नीतिश को विधानसभा चुनावों में चुनौती दी । 2020 के विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड को ढाई दर्जन से अधिक सीटों पर हार का सामना करना पड़ा और जेडीयू तीसरे नंबर पर आ गई। ऐसे में नीतिश और चिराग के बीच सियासी दूरियां बढ़ती रही। नीतिश ने लंबे समय तक चिराग को एन डी में शामिल नहीं होने दिया। लेकिन अब लोकसभा चुनाव के बाद ये हालात बदल गए। अब दोनों साथ साथ बिहार के विकास के लिए मिलते हैं और प्लान भी करतें है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का नजारा अलग होगा और कही न कही ये बदले समीकरण आर जे डी और तेजस्वी के लिए चुनौती भरे होंगे।

Exit mobile version