Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: प्रचार का अंतिम दिन, 20 जिलों की 122 सीटों पर दिग्गजों की रैलियों से गर्म हुआ माहौल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
November 9 is the last day of campaigning for the second phase of Bihar Assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: प्रचार का अंतिम दिन, 20 जिलों की 122 सीटों पर दिग्गजों की रैलियों से गर्म हुआ माहौल

पटना 9 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है। रविवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता आज एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • बिहार चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
  • बीस जिलों में 122 सीटें
  • 11 नवंबर को होगा मतदान
  • नीतीश आज गयाजी में रैली
  • तेजस्वी की आज 16 सभाएं
  • राहुल गांधी पहुंचे किशनगंज
  • योगी करेंगे तीन जनसभाएं
  • 65% आरक्षण खा गए प्रधानमंत्री
  • 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं
  • सीमांचल में सियासी गर्मी बढ़ी

दूसरे चरण में 122 सीटों पर मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिम व पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

अंतिम दिन जोरों पर प्रचार

प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम जाएगा। इससे पहले सुबह से ही सभी दलों के प्रमुख नेता अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। नीतीश कुमार की आज गया में बड़ी जनसभा होगी, जबकि तेजस्वी यादव आज 16 रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी किशनगंज में सीमांचल क्षेत्र की रैली से चुनावी तापमान और बढ़ाएंगे। वहीं भाजपा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई जिलों में प्रचार में जुटे हैं।

तेजस्वी यादव का हमला – “प्रधानमंत्री ने जनता का 65% आरक्षण खा लिया”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने संबोधनों में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने लोगों का 65% आरक्षण खा लिया है। बिहार के युवाओं को न रोजगार मिला, न शिक्षा का सम्मान।” तेजस्वी ने जनता से अपील की कि इस बार वे “न्याय और रोजगार” के लिए मतदान करें। उन्होंने औरंगाबाद में पांच जगहों पर रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारे किसान कर्ज में डूबे हैं, मजदूर पलायन कर रहे हैं और सरकार केवल विज्ञापन चला रही है।”

राज्य के सीएम नीतीश कुमार की सभा में भीड़, बोले – “बिहार विकास के पथ पर”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के टिकारी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं। नीतीश ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोग केवल वादे करते हैं, हमने काम करके दिखाया है। जिनके शासन में अपराध चरम पर था, वे अब न्याय की बात कर रहे हैं। सभा को सफल बनाने के लिए एनडीए के सहयोगी दल जदयू, भाजपा और हम पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे।

राहुल गांधी की किशनगंज रैली से सीमांचल में बढ़ी सियासी गर्मी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज किशनगंज पहुंचे, जहां उनकी जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा “देश में दो वर्ग बन गए हैं — एक अरबपतियों का और दूसरा गरीबों का। भाजपा ने देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों को सौंप दी है। राहुल ने सीमांचल के लोगों से अपील की कि वे इस बार कांग्रेस और महागठबंधन को समर्थन देकर “जनता की सरकार” बनाएं। उनकी रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं

भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के सुपौल और अररिया जिलों में तीन सभाएं करेंगे। योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने “सुरक्षा, सम्मान और सेवा” के वादे पर काम किया है। उन्होंने कहा, “राज्य में जो लोग जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। उन्हें जनता इस बार सबक सिखाएगी।”

शाह का जनाधार बढ़ाने का मिशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भागलपुर और कैमूर जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां कीं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विकास की नींव रखी है। अमित शाह ने दावा किया कि “इस चुनाव के बाद बिहार फिर से विकास की राजनीति चुनेगा, जाति और भ्रष्टाचार की नहीं।

11 नवंबर को होगा मतदान

दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को होगा। मतदान के बाद तीसरे चरण का प्रचार अभियान शुरू होगा, जो अंतिम और निर्णायक दौर माना जा रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ  था, जिसमें औसतन 59% मतदान दर्ज किया गया। अब दूसरे चरण में मतदाताओं की नजर सभी प्रमुख दलों पर टिकी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी यादव के बेरोजगारी और आरक्षण पर हमले, नीतीश कुमार के विकास के दावे, राहुल गांधी की सीमांचल रणनीति और योगी आदित्यनाथ की सभाओं ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब निगाहें 11 नवंबर के मतदान पर हैं, जब 3.7 करोड़ मतदाता तय करेंगे कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी — नीतीश की स्थिरता या तेजस्वी का नया प्रयोग? (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 478
Tags: #Bihar Assembly Elections#last day of campaigning for the second phase of Bihar Assembly elections#Rallies by bigwigs heat up the atmosphereLast day of #campaigning
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version