Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चक्रवात बिपरजॉय: जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल बनाने की उम्मीद,37 हजार से अधिक लोगों को किया शिफ्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
cyclone Biparjoy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर-पूर्व अरब सागर में उठने वाला भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। तुफान का केंद्र गुजरात में जखाऊ बंदरगाह से करीब दो सौ 90 किमी दक्षिण-पश्चिम और देवभूमि द्वारका के तीन सौ किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम है। पोरबंदर के तीन सौ 50 किमी पश्चिम और पाकिस्तान के कराची से तीन सौ 70 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केन्द्र है।

  • ‘चक्रवात बिपरजॉय’ के लिए तैयार गुजरात
  • 37 हजार से अधिक लोगों को किया शिफ्ट
  • कच्छ तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात
  • जखाऊ बंदरगाह के पास करेगा लैंडफॉल
  • तैनात हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ
  • एहतियात के तौर पर 69 ट्रेन की रद्द

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तूफान बिपरजॉय के उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ने और सौराष्‍ट्र-कच्‍छ के साथ जखाऊ बंदरगाह के पास गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान में कराची के तटीय इलाकों को पार करने की संभावना हैं। वहीं कच्छ तट की ओर चक्रवात बिपारजॉय बैरल के रूप में बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने राज्य के आठ जिलों में समुद्र नजदीक रहने वाले करीब 37 हजार 800 लोगों को दूसरी जगह भेज दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो शक्तिशाली चक्रवात 15 जून को जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करेगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल

वहीं तटीय इलाकों में रहने वाले 37 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बने आश्रय केन्द्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें शक्तिशाली चक्रवात बिपारजॉय के 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल बनाने की उम्मीद है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा सेना के अधिकारियों ने नागरिक प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ संयुक्त रूप से राहत कार्यों की योजना बनाई है।

गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने लगी है। इतना ही वेरावल में 204 मिमी, पोरबंदर में 79 मिमी, द्वारका में 30 मिमी और ओखा में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी बिपरजॉय के चलते अच्छी बारिश हो रही है। अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार वड़ोदरा, गांधीनगर, अहमदाबाद, डीसा और पाटन में भी हल्की बारिश के आसार है।। हालांकि भारी बारिश जूनागढ़, ओखा, पोरबंदर और जामनगर तक ही सीमित रहेगी और बाद में कच्छ तक भी जा सकती है। कई भागों में तेज हवाओं के साथ तटीय स्टेशन अधिक असुरक्षित होंगे। यहां 10 किमी के दायरे में आने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। गुजरात सरकार तट के 10 किमी के भीतर लोगों को निकालने का लक्ष्य बना रही है। अहमदाबाद आईएमडी के निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात के 15 जून की शाम को 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ जखाऊ बंदरगाह के पास कच्छ में मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के तटीय हिस्सों, खासकर कच्छ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में तेज हवाओं के साथ बेहद तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

करीब 69 ट्रेन रद्द

वही तुफान बिपरजॉय के चलते रेलवे भी सतर्क नजर आ रहा है। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को देखते हुए एहतियात के तौर पर 69 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। वहीं करीब 32 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया है, जबकि 26 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने एक विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि उसने यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन कक्ष, हेल्प डेस्क स्थापित करने, राहत ट्रेनों को तैयार रखने सहित कई उपाय किए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात में व्यापक विनाशकारी क्षमता है और गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों को सबसे अधिक प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा उम्मीद के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में मामूली रूप से कमजोर हो गया है। अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में 167-221 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 118-166 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से आता है। लेकिन चक्रवात अभी भी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से भरा हुआ है। हवा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होती रहेगी। तूफान 15 जून को लैंडफॉल बनाने के लिए कच्छ की ओर बढ़ रहा है। 15 जून की दोपहर तट से टकराने पर चक्रवात के 125-135kmh की तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है।

बिजली आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा

इस बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने गुजरात और राजस्थान के तटीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के रखरखाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिजली मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण सीईए, भारत के ग्रिड नियंत्रक और पीजीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जो चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने गुजरात के ऊर्जा मंत्री से फोन पर विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने सभी संबंधितों को सख्त निर्देश दिया कि वे स्थिति की लगातार निगरानी करें और प्रभावित होने वाले राज्यों को स्थिर ग्रिड आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं और व्यवस्था भी करें।

 

Post Views: 189
Tags: 69 train canceledCyclone BiporjoygujaratJakhau portlandfallNortheast Arabian Sea
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version