रूस यूक्रेन जंग : जाने कब करेगा रुस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल…पुतिन ने दुनिया को बता दिया खुल्लम-खुल्ला

North Atlantic Treaty Organization Russia Ukraine War Nuclear Weapons Russian President Vladimir Putin

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में प्रारंभ से ही परमाणु हथियार के उपयोग की आशंका बनी हुई है। कई बार रूस की ओर से यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी भी दी जा चुकी है। इसे लेकर अब भी पूरी दुनिया अजमंजस में है।

हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब पूरी दुनिया को यह खुल्लम-खुल्ला बता दिया है कि यूक्रेन से युद्ध में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल वह कब और किन परिस्थितियों में करेगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ इस युद्ध में जीत हासिल करने के लिए फिलहाल तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नजर नहीं आ रही है लेकिन यदि यूक्रेन की मदद करने वाले पश्चिमी देश यह सोचते हैं कि रूस ऐसा कभी नहीं करेगा तो यह उनका भ्रम है, गलती है। यानि रूस की ओर से युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना से कभी इनकार नहीं किया है।

नाटो-अमेरिका की यूक्रेन को मदद से पुतिन खफा

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियारों का उपयोग काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि नाटो और अमेरिका की युद्धग्रस्त यूक्रेन को दी जाने वाली अनवरत मदद के साथ ही रूस के खिलाफ विदेशी हथियारों के इस्तेमाल पर भी यह निर्भर करता है। रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह संदेश ऐसे समय में दिया है जब यूक्रेन की सेना को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो के सहयोगी देशों की ओर से मदद पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

बेलारूस के साथ परमाणु हथियार संबंधी सामरिक तैयारी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो के इन सदस्यों देशों को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि यूक्रेन को सैन्य सहायता उपलब्ध कराने पर उन देशों का रूस के साथ संघर्ष हो सकता है, और यह संघर्ष् परमाणु संघर्ष में भी बदल सकता है। बता दें रूस ने हाल में दक्षिणी रूस में अपने सहयोगी बेलारूस के साथ मिलकर अपने परमाणु हथियार संबंधी सामरिक तैयारी को परखने के लिए अभ्यास भी किया था।

Exit mobile version