शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने सीएम बनने के लिए काफी कवायद की, लेकिन ऐसा हो न सका। मंत्री पद के बंटवारे से पहले वह बेटे विक्रमादित्य के साथ दिल्ली-दरबार भी पहुंचीं, लेकिन उनकी मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। उनके बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट हुआ है।
- हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं विक्रमादित्य
- उनकी मां सीएम पद की रेस में थीं
- वह खुद भी कैबिनेट की रेस में हैं
- उदयपुर की अदालन ने उनके और परिजनों के खिलाफ गैर-मानती वारंट जारी किया
- मामला घरेलू हिंसा का है।
मामला पत्नी से मारपीट और घरेलू हिंसा से जुड़ा है। राजस्थान के उदयपुर में स्थानीय कोर्ट में मामला विचाराधीन है और 14 दिसंबर यानी बुधवार को मामले में सुनवाई होगी। फिलहाल, हिमाचल कैबिनेट की रेस की चल रहे विक्रमादित्य सिंह के लिए यह बड़ा झटका है।
पत्नी ने शिकायत की थी दर्ज
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और उनके परिजनों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत 17 अक्तूबर 2022 को की गई थी। एक महीने बाद यानी 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई हुई थी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह के साथ ही सुदर्शना की सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह को भी तलब किया था। इसी क्रम में इन सबके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर इन्हें आज यानी 14 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश दिया गया।
विक्रमादित्य और सुदर्शना की शादी मार्च 2019 में हुई थी। कुछ ही समय बाद दोनों में खटपट हुई और फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं।