Wednesday, October 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

गुजर चुकी मां के खाते में आए ₹1,13,56,00,00,00,000, बेटे के उड़े होश, 36 अंकों की राशि

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2025
in स्पेशल
0
गुजर चुकी मां के खाते में आए ₹1,13,56,00,00,00,000, बेटे के उड़े होश, 36 अंकों की राशि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजर चुकी मां के खाते में आए ₹1,13,56,00,00,00,000, बेटे के उड़े होश, 36 अंकों की राशि

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक मृत महिला गायत्री देवी के बैंक खाते में अचानक 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये आ गए। यह राशि किसी आम गलती का मामला नहीं लगती, बल्कि इसमें किसी बड़े तकनीकी या साइबर एरर की आशंका जताई जा रही है। मृतक महिला के बेटे दीपक कुमार को जब इस राशि की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। वह इस खाते का उपयोग अपनी मां की मृत्यु के बाद भी यूपीआई से कर रहे थे और एक सामान्य ट्रांजेक्शन के दौरान उन्हें यह जानकारी मिली। खाते में कुल ₹1,13,56,00,00,00,000 यानी 1 लाख 13 हजार अरब से भी ज्यादा की राशि दर्ज थी, जो 36 अंकों में दिखाई दी। इतनी बड़ी राशि देखकर दीपक ने तुरंत बैंक से संपर्क किया और बैंक ने सुरक्षा की दृष्टि से खाते को फ्रीज कर दिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है और जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि पुलिस को इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन इस घटना की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि आखिर इस मृत महिला के खाते में इतनी भारी-भरकम रकम कैसे आ गई। लोग इसे बैंकिंग सिस्टम की बड़ी गड़बड़ी मान रहे हैं तो कुछ इसे किसी बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग साजिश से जोड़कर देख रहे हैं।

Related posts

$700 billion fortune yet a 400 square foot home What dream is Elon Musk chasing after all

700 अरब डॉलर की दौलत, फिर भी 400 वर्गफुट का घर! आखिर किस सपने के पीछे हैं एलन मस्क?

October 28, 2026
Inflation hits the sweetness of Diwali sugar upsets the festive budget

दिवाली की मिठास पर महंगाई की मार, चीनी ने बिगाड़ा त्योहार का बजट

October 27, 2026

मैसेज आया और उड़ी नींद: बेटे को मिली जानकारी
20 वर्षीय दीपक कुमार को जैसे ही मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके मां के खाते में भारी भरकम राशि आ गई है, उन्होंने पहले इसे फेक मैसेज समझा। लेकिन जब उन्होंने बैंक बैलेंस चेक किया, तो आंखें फटी की फटी रह गईं। खाते में ₹1,13,56,00,00,00,000 की राशि दिखाई दे रही थी, जो 36 अंकों में थी। दीपक इस अकाउंट से UPI के जरिए छोटा ट्रांजेक्शन करना चाहते थे, लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद जब उन्होंने बैलेंस चेक किया, तो मामला सामने आया।

बैंक ने खाता किया फ्रीज, IT विभाग को भेजा मामला
जैसे ही दीपक ने यह जानकारी बैंक को दी, कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत खाता फ्रीज कर दिया। इसके बाद इस अजीबोगरीब मामले की सूचना आयकर विभाग को भेजी गई। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऐसी तकनीकी गड़बड़ियां सिस्टम में दुर्लभ होती हैं लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बीच इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर यह राशि आई कहां से।

पुलिस बेखबर, लेकिन गांव में चर्चाओं का दौर तेज
स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, “अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच जरूर की जाएगी।” उधर गांव में यह मामला तेजी से फैल गया है। ऊंची दनकौर इलाके में लोग अब सिर्फ इसी घटना की चर्चा कर रहे हैं और तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं – कोई इसे सरकार की गलती मान रहा है, तो कोई हैकिंग की साजिश।

क्या है मनी लॉन्ड्रिंग या तकनीकी गड़बड़ी?
जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी देश में हुई हैं जब खाते में अरबों-खरबों की राशि गलती से ट्रांसफर हो गई हो। कई बार ये सॉफ्टवेयर बग, मनी लॉन्ड्रिंग या साइबर फ्रॉड का हिस्सा होती हैं। फिलहाल IT विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि ट्रांजेक्शन वाकई हुआ है या सिर्फ अकाउंटिंग सिस्टम में राशि “दिखी” है। अगर यह असली ट्रांजेक्शन है तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग मिस्टेक या घोटाला हो सकता है।

Tags: #NoidaNews #BankError #IncomeTax #UPNews #CyberFraud #KotakMahindra #ViralNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version