Saturday, May 31, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Madhya Pradesh Legislative Assembly:शीतकालीन सत्र का चौथा दिन,अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर सदन में हंगामा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 22, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MP Assembly:विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव किया स्वीकार बुधवार को होगी चर्चा,कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

no confidence motion Madhya Pradesh Legislative Assembly winter session fourth day

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Madhya Pradesh Legislative Assembly:मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बुधवार को देर रात तक विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा पेश अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा चलती रही। सदन में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर अपना जवाब पेश कर रहे हैं। बीजेपी सरकार के चौथे कार्यकाल में दूसरी बार विपक्षी दल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। लेकिन एकदिन पहले बुधवार को नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का साथ नहीं मिला। वे सरकार को घेराबंदी में सफल भी नहीं रहे। जिस समय सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। कमल नाथ विदिशा के सिरोंज में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसा और कहा आपके नेता कमल नाथ अपने ही नेता प्रतिपक्ष के प्रति अविश्वास प्रकट कर रहे हैं। हालांकि पूर्व मंत्री तरुण भनोत, जीतू पटवारी आदि ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

कैलाश नाथ काटजू के खिलाफ लाया गया था पहला अविश्वास प्रस्ताव

मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार के काम काज के खिलाफ कई बार विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की है। अलग अलग सरकारों के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाए गये। विधानसभा के इतिहास में सबसे पहले 4 दिसंबर 1957 को तत्कालीन कैलाश नाथ काटजू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके प्रस्तावक वीएन वाय राव तामस्कर थे। इसके बाद तो जैसे सिलसिला शुरु हो गया। अब तक लए गए अविश्वास प्रस्ताव सूची इस प्रकार है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025
क्रमांक विधानसभा प्रस्‍ताव क्र. प्रस्‍तावक मुख्‍यमंत्री चर्चा के दिनांक दिन समय घंटे-मिनिट सदस्‍यों की संख्‍या
01 द्वितीय 1 वी.एन.वाय.राव तामस्‍कर कैलाश नाथ काटजू 04.12.1957, 5.12.1957 2 07-04 17
02 द्वितीय 2 वी.एन.वाय.राव तामस्‍कर  कैलाश नाथ काटजू 18.9.1961, 19.9.1961, 20.9.1961, 21.9.1961,22.9.1961. 5 07-58 20
03 तृतीय 3 गुलाब चंद्र तामोट भगवंत राव मण्‍डलोई 08.8.1962, 09.8.1962. 2 02-53 21
04 तृतीय 4  वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा द्वारका प्रसाद मिश्र 25.8.1964, 01.9.1964,02.9.1964, 03.9.1964. 4 12-19 14
05 तृतीय 5 लक्ष्‍मीनारायण अग्रवाल द्वारका प्रसाद मिश्र 23.8.1965, 25.8.1965,31.8.1965, 01.9.1965,02.9.1965. 5 10-27 27
06 तृतीय 6 मदनलाल तिवारी द्वारका प्रसाद मिश्र 05.4.1966, 06.4.1966 2 07-46 07
07 तृतीय 7  वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा  द्वारका प्रसाद मिश्र 26.9.1966, 28.9.1966, 29.9.1966. 3 07-32 10
08 चतुर्थ 8 श्‍यामाचरण शुक्‍ल गोविंद नारायण सिंह 28.3.1968, 29.3.1968, 30.3.1968. 3 05-38 13
09 चतुर्थ 9  द्वारका प्रसाद मिश्र गोविंद नारायण सिंह 09.9.1968, 10.9.1968,13.9.1968, 17.9.1968. 4 07-04 11
10 चतुर्थ 10 बसंत सदाशिव प्रधान श्‍यामाचरण शुक्‍ल 09.01.1970, 12.1.1970, 16.1.1970. 3 04-54 28
11 चतुर्थ 11 बसंत सदाशिव प्रधान श्‍यामाचरण शुक्‍ल 21.9.1971, 22.9.1971 2 04-01 12
12 पंचम् 12 कैलाश जोशी प्रकाश चन्‍द्र सेठी 27.2.1973, 28.2.1973, 07.3.1973. 3 04-44 20
13 पंचम् 13 लक्ष्‍मीनारायण नायक प्रकाश चन्‍द्र सेठी 01.8.1973. 1 03-45 11
14 षष्‍टम् 14 वेदराम  वीरेन्‍द्र  कुमार सखलेचा 26.10.1979,27.10.1979 2 10-49 43
15 सप्‍तम् 15 (1) रमाशंकर सिंह (2) सुन्‍दरलाल पटवा अर्जुन सिंह 18.9.1980. 1 04-00 17
16 सप्‍तम् 16 सुन्‍दरलाल पटवा अर्जुन सिंह 17.9.1981. 1 08-40 28
17 सप्‍तम् 17 सुन्‍दरलाल पटवा अर्जुन सिंह 5.10.1982, 6.10.1982. 2 08-04 19
18 सप्‍तम् 18 सुन्‍दरलाल पटवा अर्जुन सिंह 11.10.1983. 1 5-56 20
19 सप्‍तम् 19 सुन्‍दरलाल पटवा अर्जुन सिंह  20.10.1984. 1  5-31  28
20 अष्‍टम् 20 कैलाश जोशी मोतीलाल वोरा 26.12.1986.  1  09-26  34
21 अष्‍टम् 21 कैलाश जोशी मोतीलाल वोरा 16.9.1989. 1 06-51 11
22 नवम् 22  श्‍यामाचरण शुक्‍ल सुंदरलाल पटवा 25.3.1991, 26.3.1991, 27.3.1991.  3  09-09  18
23 नवम् 23 श्‍यामाचरण शुक्‍ल सुंदरलाल पटवा  11.9.1992.  1  09-30 18
24 दशम्  24 विक्रम वर्मा  दिग्विजय सिंह  11.9.1996. 1 14-22  48
25 दशम् 25 विक्रम वर्मा दिग्विजय सिंह 05.8.1998, 06.8.1998, 07.8.1998. 3     18.30 58
26 एकादश  26 गौरीशंकर शेजवार दिग्विजय सिंह  22.7.2002, 23.7.2002, 24.7.2002.  3  15-52 43
27 त्रयोदश 27 अजय सिंह शिवराज सिंह चौहान 28.11.2011,29.11.2011 30.11.2011, 1.12.2011  4  25-24 47

 

 

 

 

28 चतुर्थदश     28  अजय सिंह  शिवराज सिंह चौहान
 

 

2011 में सबसे लंबे समय तक हुई थी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

विधानसभा के गठन से लेकर 27 बार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव आ चुके हैं। इनमें सबसे लंबे समय तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा साल 2011 में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के अविश्वास पर हुई थी। 28 नवंबर 2011 से लेकर 29 नवंबर 2011 तक 4 दिनों तक 25 घंटे 24 मिनट तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

2013 में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष ने बदल दिया था ऐनवक्त पर पाला

वर्ष 2013 में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जब उस पर चर्चा चल रही थी। तभी उप नेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह ने असहमति जताई थी। बात वर्ष 2013 करें तो तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जिस पर विधानसभा विपक्ष की चर्चा की शुरुआत करते हुए राकेश सिंह ने पाला बदल लिया था और कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थम लिया था। तब से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। भिंड जिले में खासा दबदवा रखने वाले राकेश सिंह मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से 2013 में विधायक थे और अजय सिंह नेता प्रतिपक्ष। बता दें तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी की एक सीडी सामने आई थी। मामले में अजय सिंह ने शिवराज सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। जुलाई 2013 में कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव पर अजय सिंह बोलना शुरू कर ही रहे थे कि विपक्ष के उप नेता राकेश सिंह ने पाला बदल लिया।

Post Views: 68
Tags: disbeliefGeneral Secretary Shivraj Singh ChouhanKamal NathMadhya Pradesh Legislative Assemblyproceedings of the housewinter session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

slide 1 to 3 of 3
NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार  Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

महाराष्ट्र
Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

बिहार
कर्नाटक  Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

कर्नाटक Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 31, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version