Monday, September 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नीतीश की चुप्पी में छुपा है बड़ा सियासी दांव,इस रणनीति पर चल रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर ने तमाम अटकलों को खारिज किया

DigitalDesk by DigitalDesk
July 6, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
नीतीश की चुप्पी में छुपा है बड़ा सियासी दांव,इस रणनीति पर चल रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में मची सयासी धमाचौकड़ी की आहट बिहार में भी सुनाई दे रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अटकलों और कयासों की दुकानें भी चल पड़ी हैं। जिसकी जो मर्जी वो कयास लगा रहा है। जबकि नीतीश कुमार चुपचाप अपने काम में लगे हुए हैं। वे विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं और भाजपा को चुनावी संग्राम में टक्कर देने की रणनीति पर चल रहे हैं। इसी रणनीति में उनकी चुप्पी भी छुपी है। अभी तक उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया जिसमें उनका दर्द छलक रहा हो।

चुप्पी में छुपा है सियासी दांव

सीएम नीतीश कुमार के बारे में अक्सर माना जाता है कि उनकी चुप्पी में कई सियासी संकेत छुपे होते हैं। वे किसी को कुछ बताते नहीं हैं,जब भी मौका मिलता है तो धमाका करने से चूकते भी नहीं है। फिर भी राजनीति के जानकार मानकर चल रहे हैं कि जिस तरह से विपक्ष को एकजुट करने में नीतीश अपनी ताकत लगा रहे हैं उसका कहीं न कहीं भाजपा पर मानसिक दबाव तो बन रहा होगा। इसी प्रेशर पॉलिटिक्स का फायदा नीतीष कुमार उठा सकते हैं। यदि उन्हें एनडीए में जाना भी होगा तो इस प्रेशर पॉलिटिक्स से वे अपनी अधिकतम बातें मनवाने में कामयाब हो सकते हैं।

Related posts

Solutions brought to electricity consumers

बिजली उपभोक्ताओं की चौखट तक पहुंचा समाधान, 5969 शिविरों में 2.66 लाख शिकायतें निपटीं

September 28, 2026
चीन का विनिर्माण उद्योग तकनीक और स्वचालन से बदल रहा है: वाशिंगटन पोस्ट

चीन का विनिर्माण उद्योग तकनीक और स्वचालन से बदल रहा है: वाशिंगटन पोस्ट

September 28, 2026

पीके ने नीतीश को लेकर कही बड़ी बात

बिहार में चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर एक राज्य का अपना राजनैतिक स्वभाव होता है। महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम को बिहार से नहीं जोड़ा जा सकता है। बिहार की अपनी राजनीति है। अपनी यात्रा लेकर समस्तीपुर पहुंचे पीके ने कहा कि बिहार में उलट पुलट को लेकर जो खबरें आ रहीं हैं उनका कोई मजबूत आधार नहीं है।

जनता का घोटालों से सीधा लेना देना नहीं होता है

पीके ने लैंड फॉर जॉब के मामले पर कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को लेकर सीबीआई ने चार्जसीट दायर कर दी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इससे आम जनता पर कोई बड़ा असर पड़ेगा या वोटबैंक कट जाएगा। ऐसा बिलकुल नहीं है। आम लोगों की नजर से देखें तो लोगों का पता है कि रेड सिर्फ विपक्षी दलों के यहां पड़ रही है। उससे भी ज्यादा दिक्कत ये है कि जो लोग सत्ताधारी दल के साथ चले जाते हैं उनके यहां रेड डलना बंद हो जाती है। आजकल सियासी दांव पेंच आम लोग भी अच्छी तरह से समझने लगे हैं। इसलिए सवाल ये बिलकुल नहीं है कि किस पर क्या आरोप है। सवाल ये है कि कार्रवाई के पीछे की मंशा क्या है।

Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version