भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन मेलबर्न में भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। भारत के नए टेस्ट सेंचुरियन नीतीश कुमार रेड्डी के पिता ने दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पैर छुए। रेड्डी परिवार की गावस्कर से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गावस्कर ने भावुक होकर नीतीश के पिता को गले लगा लिया। इस दौरान नीतीश की मां और बहन भी वहां मौजूद थीं। नीतीश कुमार रेड्डी की शतकीय पारी के बाद उनका परिवार सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज से मिला। इस दौरान गावस्कर ने कहा कि उन्हें नीतीश के पिता का स्ट्रगल पता है। टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘हम जानते हैं कि उन्होंने कितना त्याग किया है। बहुत संघर्ष किया है। आपकी वजह से मैं रो रहा हूं। आपकी वजह से भारत को हीरा मिला है, भारतीय क्रिकेट को हीरा मिला है।’
महान सुनील गावस्कर के पैरों में गिरे नीतीश कुमार रेड्डी के पिता
महान सुनील गावस्कर के पैरों में गिरे नीतीश कुमार रेड्डी के पिता
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: Border Gavaskar TrophySunil Gavaskar
Related Content
20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन
By
DigitalDesk
September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई टेंशन
By
DigitalDesk
September 5, 2026
सीएमजी का नया कार्यक्रम "टीवी नाटक कंसर्ट" लांच होगा
By
DigitalDesk
September 5, 2026