बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से नकाब हटाने को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस घटना के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ कई मुस्लिम संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और अब इस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को लेकर X पर लिखा डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला बेहद संवेदनशील है। उनके अनुसार, यह मुद्दा महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है, इसलिए इसे शुरुआत में ही गंभीरता से सुलझा लिया जाना चाहिए था। मायावती ने कहा कि मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी के कारण यह मामला सुलझने के बजाय और अधिक विवादित होता जा रहा है, जो दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं से जुड़े कई चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। बसपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी कि वे इस पूरे मामले को सही संदर्भ में देखें, संवेदनशीलता दिखाएं और यदि आवश्यकता हो तो पश्चाताप करते हुए विवाद को यहीं समाप्त करने का प्रयास करें
हिजाब विवाद बहन Mayawati ने दी Nitish Kumar को सलाह!
-
By DigitalDesk
- Categories: उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #NitishKumar #HijabControversy #Mayawati #BiharPolitics #WomenRespect #IndianPolitics #BSP
Related Content
Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की
By
DigitalDesk
March 7, 2026
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026