Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

नीतीश कुमार को मिल सकता है मोदी सरकार में ऊर्जा और उर्वरक मंत्रालय..!…जानें क्या हैं संकेत..क्यों बुलाया नीतीश के करीबी अफसरों को दिल्ली

DigitalDesk by DigitalDesk
April 15, 2026
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Nitish Kumar Union Energy Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार ब्यूरोक्रेटिक शिफ्ट: नीतीश कुमार के करीबी अफसरों को केंद्र का बुलावा
सियासी हलचल, अफसरों का ट्रांसफर बना चर्चा

बिहार में करीब 20 साल मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में व्यस्त दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। जिसमें नीतीश को केन्द्र में मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा – उर्वरक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
दरअसल नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले बिहार के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे से पहले ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। खास बात यह है कि उनके सबसे भरोसेमंद आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। इसे केवल एक प्रशासनिक प्रप्रक्रिया नहीं, बल्कि एक बड़े सियासी संकेत… के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पहली सूची जारी, कई अहम नाम शामिल

केंद्र सरकार की ओर से जारी पहली सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इनमें नीतीश  के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। अनुपम कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनकी प्रशासनिक पकड़ और नीतीश  से नजदीकी उन्हें खास बनाती रही है।

पति-पत्नी दोनों को केंद्र में जिम्मेदारी

दिलचस्प बात यह है कि केवल अनुपम कुमार ही नहीं, उनकी पत्नी आईएएस प्रतिमा एस वर्मा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके अलावा आईएएस वंदना प्रेयसी को उर्वरक विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी राकेश राठी और आईएएस श्रवनन एम जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं। यह साफ संकेत देता है कि यह फेरबदल सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

इस्तीफे से पहले ही प्रशासनिक बदलाव

सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब मुख्यमंत्री के पद से नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से इस्तीफा भी नहीं दिया था। 14 अप्रैल की दोपहर 3 बजे उनका इस्तीफा हुआ और इससे पहले अफसरों के केन्द्र में तबादले के आदेश जारी हो गए थे।

नई सरकार से पहले ‘सिस्टम सेट’ करने की कोशिश?

राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को आने वाले सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि नई सरकार के गठन से पहले प्रशासनिक ढांचे को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार के करीबी अफसरों का केंद्र में जाना यह संकेत देता है कि राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव तय हैं। यह भी माना जा रहा है कि नई सरकार अपने हिसाब से प्रशासनिक टीम तैयार करना चाहती है।

दूसरी सूची का इंतजार, बढ़ सकती है हलचल

पहली सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजर दूसरी सूची पर टिकी है, जो जल्द जारी हो सकती है। अगर दूसरी सूची में भी इसी तरह के नाम शामिल होते हैं तो यह फेरबदल और बड़ा रूप ले सकता है। इससे बिहार के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सियासत और प्रशासन का नया समीकरण

इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में केवल राजनीतिक बदलाव ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी नई शुरुआत की तैयारी है। नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों का केंद्र में जाना एक तरह से ‘पावर ट्रांजिशन’ का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार किस तरह से अपने प्रशासनिक ढांचे को आकार देती है और क्या यह बदलाव राज्य की कार्यशैली पर असर डालता है।

बदलाव की आहट या रणनीतिक कदम?

कुल मिलाकर, बिहार में यह घटनाक्रम केवल एक साधारण ट्रांसफर नहीं बल्कि बड़े राजनीतिक बदलाव की प्रस्तावना जैसा नजर आ रहा है। इस्तीफे से पहले ही भरोसेमंद अफसरों का केंद्र जाना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

Post Views: 187
Tags: #Bihar Bureaucrat #Nitish Kumar Union Energy Minister#Nitish Kumar Union Fertilizer Minister #Bihar Bureaucratic Shift#Political Stir Bihar Officers Transferred
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version