Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

नीतीश सरकार गुड़ प्रोत्साहन नीति करेगी लागू…जाने किस तरह मिलेगा गन्ना उत्पादक किसान को लाभ

नीतीश सरकार गुड़ प्रोत्साहन नीति करेगी लागू...जाने किस तरह मिलेगा गन्ना उत्पादक किसान को लाभ

DigitalDesk by DigitalDesk
September 26, 2024
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
नीतीश सरकार गुड़ प्रोत्साहन नीति करेगी लागू…जाने किस तरह मिलेगा गन्ना उत्पादक किसान को लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की नीतिश कुमार सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर एक नई पहल शुरू की जा रही है। राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन नीति के मद्देनजर बिहार के सभी 38 जिलों के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा क्योंकि सरकार गन्ना खेती को बढ़ावा देने जा रही है। गुड़ प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य के उद्यमियों को गुड़ उद्योग लगाने के लिए सरकार की ओर से 50% अनुदान और बैंक ब्याज पर भी 10 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

1 अक्टूबर से लागू होगी गुड़ प्रोत्साहन नीति
नीतीश सरकार करेगी 1 अक्टूबर से लागू
गुड़ प्रोत्साहन नीति होगी बिहार में लागू
38 जिलों को मिलेगा लाभ
किसानों को मिलेगा गन्ना उत्पादन पर लाभ
चीनी मिलों में पेराई क्षमता लगभग दोगुनी
दिख रही गन्ना उद्योग में व्यापक संभावनाएं

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें गन्ना आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से चालू वित्तीय वर्ष के लिए 12 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। वहीं प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने बताया राज्य के सभी 38 जिलों में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य सरकार बिहार में गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाना चाहती है। जिससे किसान समृद्ध हों साथ ही रोजगार सृजन की पहल भी सरकार करने जा रही है। राज्य में अब 38 जिलों में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की गई है। इसके लिए 1 अक्टूबर 2024 से बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन नीति को लागू किया जाएगा। योजना का लाभ उद्यमियों को लेने के लिए आनलाइन आवेदन जमा करना होंगे। वहीं गन्ना उद्योग विभाग की ओर से इसके लिए केन केयर साफ्टवेयर भी विकसित किया गया है।

सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों से लेकर राज्य के उद्यमियों को सभी तरह की योजना का लाभ केन केयर पोर्टल के जरिए उपलब्ध किया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने पटना के सूचना भवन के संवादकक्ष सभागार में मीडिया से चर्चा के दौरान यह जानकारी साझा की है। बिहार सरकार की ओर से तैयार की गई गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन नीति में पहली बार बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के साथ ही 81 गुड़ इकाइयों के लिए करीब 12 करोड़ 40 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य की चीनी मिलों में पेराई क्षमता भी लगभग डबल होने से गन्ना उद्योग में व्यापक संभावनाएं नजर आने लगी हैं। बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान बताया कि पहली बार बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के साथ 81 गुड़ इकाइयों के लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।

चीनी उत्पादन में बिहार का पांचवां स्थान
बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने कहा चीनी उत्पादन में बिहार देश में पांचवें स्थान पर है। जल्द ही तीसरे स्थान पर बिहार का नाम होगा। उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत 2024-25 में राज्य की 81 गुड़ इकाइयों की स्थापना के लिए बजट आवंटित किया गया है। 12 करोड़ 40 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं। योजना में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए उद्यमियों से आवेदन हासिल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

मंत्री पासवान ने बताया इसमें 5-20 टीसीडी टन पेराई प्रतिदिन की क्षमता की स्थापना पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 6 लाख रुपये तक जो भी कम हो देय होगा। इसी तरह 21-40 टीसीडी की क्षमता स्थापना के लिए लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये तक जो भी हो देय होगा। वहीं 41-60 टीसीडी की क्षमता स्थापना पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम राशि रुपये 45 लाख तक की जबकि 60 टीसीडी टन पेराई से अधिक क्षमता की स्थापना पर लागत का करीब 20 प्रतिशत या राशि रुपये 45 लाख से जो भी अधिक हो। वहीं अधिकतम एक करोड़ रुपए तक की राशि योजना के तहत देय होगी।

Post Views: 504
Tags: #Bihar NewsBihar CM Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version