Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Bihar: पहली किस्त में 10,000, फिर 6 महीने बाद पूरे 2 लाख नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं की कर दी बल्ले-बल्ले

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2025
in स्पेशल
0
Nitish government took the initiative before the assembly elections in Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar: पहली किस्त में 10,000, फिर 6 महीने बाद पूरे 2 लाख…..नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं की कर दी बल्ले-बल्ले

बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहल की नीतीश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। छह महीने बाद उनके काम का मूल्यांकन कर अतिरिक्त दो लाख रुपये तक की सहायता भी दी जाएगी। यह योजना न केवल महिलाओं की आय और आत्मविश्वास बढ़ाएगी, बल्कि पलायन की समस्या को भी कम करेगी।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार का कहना है कि इससे महिलाएं दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने दम पर रोजगार खड़ा करेंगी। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को अब मजदूरी या पलायन की मजबूरी नहीं रहेगी। डेहरी प्रखंड समेत रोहतास जिले के विभिन्न पंचायतों में महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि योजना से गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे परिवार की स्थिति सुधरेगी और समाज में महिलाओं की पहचान मजबूत होगी।

क्या है योजना?

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। सितंबर से इसका भुगतान शुरू होगा। रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद जब उनके काम का मूल्यांकन होगा, तब दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह महिलाएं अपने छोटे-छोटे काम को विस्तार देकर बड़े स्तर पर रोजगार कर सकेंगी। इसके साथ ही सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में हाट-बाजार और विपणन केंद्र खोलने की भी योजना बनाई है। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी बाजार मिलेगा और उन्हें उचित मूल्य भी मिलेगा।

बिहार की महिलाओं की राय

कल्पना ठाकुर , दरिहट भी इसकी सराहना करते हुए कहती हैं कि “अब तक पैसों की कमी से हम रोजगार शुरू नहीं कर पाते थे। सरकार से 10 हजार की मदद मिलने से हिम्मत बढ़ेगी। छह महीने बाद अतिरिक्त मदद मिल गई तो काम को और आगे बढ़ाना आसान होगा। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।”

मनफुलकुमारी देवी, चकन्हा पंचायत की माने तो “पहले सीमित संसाधनों के कारण महिलाएं रोजगार का सपना पूरा नहीं कर पाती थीं। लेकिन अब सरकार से मिलने वाली दो लाख रुपये तक की सहायता काम का विस्तार करेगी। इससे न सिर्फ महिलाएं कमाएंगी, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी रोजगार मिलेगा।”

पुष्पमा सिंह कटार का कहना है “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने हमें नया हौसला दिया है। पहले महिलाएं दूसरों पर निर्भर थीं, अब अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। यह कदम न केवल आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक प्रगति में भी हमारी बड़ी भूमिका होगी।”

रामप्यारी सहनी, डेहरी कहती हैं कि “यदि सरकार लगातार सहयोग देती रही तो महिलाएं दूध उत्पादन, सब्जी की खेती, बकरी पालन और हस्तशिल्प जैसे काम बड़े पैमाने पर शुरू कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक आजादी और समाज में सम्मान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर है।”

पलायन की समस्या होगी कम

विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। गांव की महिलाएं अब स्वरोजगार से जुड़ेंगी, जिससे पलायन की समस्या पर अंकुश लगेगा। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी परिवार की जिम्मेदारी संभाल सकेंगी। ग्रामीण विकास विशेषज्ञों का कहना है कि जब गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो परिवार का हर सदस्य मजबूत होगा। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और छोटे-छोटे उद्योगों का भी विकास होगा।

आत्मनिर्भर बिहार की ओर कदम

नीतीश सरकार का यह कदम ‘आत्मनिर्भर बिहार’ की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर न केवल उनकी स्थिति सुधरेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। योजना के तहत पहली किस्त से महिलाएं छोटे काम जैसे सब्जी बेचने, बकरी पालन, सिलाई-कढ़ाई, पापड़-मुरब्बा बनाने जैसे रोजगार शुरू कर सकती हैं। छह महीने बाद मिलने वाली दो लाख की अतिरिक्त राशि से वे इन्हें बड़े पैमाने पर विस्तारित कर सकती हैं।

महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पहले जहां रोजगार का सपना अधूरा रह जाता था, अब वे अपने दम पर खड़ा करने की हिम्मत जुटा रही हैं। योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे महिलाएं समाज में अपनी पहचान मजबूत कर पाएंगी। अब वे केवल परिवार संभालने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि आर्थिक मजबूती भी देंगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार की महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि सामाजिक रूप से भी सम्मान पाएंगी। यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
पहली किस्त की 10 हजार की मदद से शुरू हुआ छोटा रोजगार, छह महीने बाद दो लाख तक के सहयोग से बड़े कारोबार का रूप ले सकता है। यही नहीं, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, पलायन रुकेगा और बिहार के गांवों में महिलाओं की भूमिका नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 325
Tags: #before the assembly elections in Bihar#create self-reliance for rural womenNitish government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version