Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार: महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नीतीश सरकार का नया कदम…जल्द मिलेगी महिलाओं को ये सुविधा…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2025
in Uncategorized
0
Nitish government new step towards women safety
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार: महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नीतीश सरकार का नया कदम…जल्द मिलेगी महिलाओं को ये सुविधा…!

महिलाओं की सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा के लिए बिहार सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। बिहार राज्य परिवहन विभाग जल्द ही 80 नई CNG पिंक बसें शुरू करने जा रहा है, जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह पहल राज्य के महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026
  • बिहार में महिला सुरक्षा को बढ़ावा
  • जल्द होंगी शुरू 80 नई पिंक बसें
  • राज्य में सुविधा और सुरक्षा का नया अध्याय
  • बिहार परिवहन विभाग की नई पहल
  • 80 नई सीएनजी पिंक बसें शुरू करने जा रहा है
  • विभागीय स्तर पर इसकी कवायद शुरू कर दी गई है

कहां चल रही हैं अभी पिंक बसें?

बिहार में मई 2025 से बिहार के पांच जिलों राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में पिंक बसों का संचालन हो रहा है। फिलहाल मुजफ्फरपुर में 4 बसें,भागलपुर, गया, पूर्णिया, दरभंगा में 2-2 बसें चल रही हैं। अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 80 करने की तैयारी चल रही है।

पास कैसे बनवाएं महिलाएं?

मासिक पास बनवाने के लिए महिलाओं को देना होगा
आधार कार्ड
कॉलेज और स्कूल की ID
मोबाइल नंबर
पास बांकीपुर या फुलवारी स्थित बीएसआरटीसी कार्यालय से बनवाया जा सकता है।

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को राहत

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा खुशी बताती हैं कि यह बस सेवा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। “पहले ऑटो या ई-रिक्शा में असहजता होती थी, लेकिन अब सफर पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक है। अन्य छात्राएं जैसे ज्योत्सना, सौम्या, अनिशा और मेहरीन भी हर दिन इस सेवा का लाभ उठा रही हैं। बसों में GPS और CCTV कैमरे लगे हैं, जिससे सुरक्षा और निगरानी पुख्ता रहती है।

महिला कंडक्टर भी बनीं प्रेरणा

इन बसों की कमान महिला कंडक्टरों के हाथ में है। पटना में 16 महिला कंडक्टर, गया और भागलपुर में 4-4 महिला कंडक्टरों की तैनाती की गई है। ये महिलाएं ना केवल सेवा दे रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता की मिसाल भी बन रही हैं। पटना की एक महिला कंडक्टर संजू कुमारी बताती हैं, “हर दिन कई महिलाओं से बातचीत होती है, अपनापन महसूस होता है।”

महिला पुलिस सिपाही का भरोसा

बस की आखिरी सीट पर बैठीं महिला सिपाही ज्योत्सना कहती हैं, “वे दूसरे राज्य से आई हैं। बिहार में पहले महिला सुरक्षा को लेकर आशंकाएं थीं, लेकिन अब ये बसें और माहौल भरोसा देते हैं। बिहार में पिंक बस योजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा का एक मजबूत संदेश है। आने वाले समय में जब 80 नई बसें सड़कों पर दौड़ेंगी, तो यह पहल बिहार की महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का वाहक बनेगी। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 418
Tags: #pink bus in bihar#step towards women safetyNitish government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version