Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में नीतीश सरकार की हरित पहल….विश्व पर्यावरण दिवस से होगा इस अभियान का आगाज…जानें कितने पौधों को लगाने का रखा लक्ष्य

DigitalDesk by DigitalDesk
May 31, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नीतीश कुमार सरकार ने पहल की है। राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार 5 जून 2025 से पौधारोपण अभियान का आगाज होगा। इसकी तैयारी को लेकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा की और से सभी जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दिये है।
अभियान के लिए बड़ी संख्या में अलग अलग प्रजातियों के पौधों को विभागीय पौधशाला के साथ जीविका दीदी पौधशाला और किसान पौधशाला में तैयार कर लिया गया है। राज्य में ऐसी अधिकृत पौधशालाओं की संख्या करीब 268 है।

बिहार में नीतीश सरकार हरित पहल
राज्य में 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य
5 जून से बड़े अभियान का होगा आगाज

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को लेकर बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसमें 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह विशाल पौधारोपण अभियान शनिवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने सभी जिलाधिकारियों से अभियान को सुनियोजित और सामूहिक प्रयास से सफल बनाने की अपील की है।

268 अधिकृत पौधशालाएं तैयार

इस अभियान के लिए राज्यभर में 268 अधिकृत पौधशालाएं तैयार की गई हैं। जिनमें विभागीय पौधशालाएं और जीविका दीदी पौधशालाएं और किसान पौधशालाएं शामिल हैं। इनमें कई अलग अलग प्रजातियों के पौधों को तैयार किया गया है। ताकि विविधता और स्थानीय पर्यावरणीय अनुकूलता को सुनिश्चित किया जा सके।

66 किस्मों के पौधों का रोपण किया जाएगा
अभियान के तहत जिन प्रमुख प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे उनमें शामिल हैं।
काला शीशम, नीम, पीपल, पाकड़, सागवान, साल, महोगनी, महुआ, शरीफा, शहतूत, कनक चंपा, पुत्रजीव, मौलाश्री, सहजन, कटहल, खैर, कुसुम, सेमल आदि शामिल है। इन प्रजातियों का चयन जलवायु सहनशीलता, औषधीय गुण, छाया प्रदान करने की क्षमता के साथ ही जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

सामूहिक सहभागिता होगी अभियान की ताकत

इस पौधारोपण अभियान को जनांदोलन बनाने की दिशा में सरकार ने कई सामाजिक और संस्थागत भागीदारों को जोड़ा है।

जीविका दीदी समूह
किसान
गैर सरकारी संगठन
अर्धसैनिक बल
विद्यालयों के छात्र-छात्राएं
सभी प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर पौधारोपण के साथ उनका रख-रखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

5 जून से 5 करोड़ हरियाली की ओर एक कदम

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरू होकर यह अभियान एक लंबी अवधि तक चलेगा। ताकि लक्ष्यबद्ध तरीके से राज्य में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में सहयोग मिल सके।
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिहार सरकार का मजबूत संकल्प है, बल्कि स्थानीय आजीविका, सामुदायिक भागीदारी और जैव विविधता को पुनर्स्थापित करने का भी एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।
इस विशेष अभियान में काला शीशम, कनक चंपा, कटहल, खैर, क्रंज, कुसुम, महोगनी, महुआ, मालेश्वरी, मौलाश्री, नीम, पाकड़, पीपल, पुत्रजीव, सागवान, साल, सहजन, सेमल, शहतूत, शरीफा, शीशम समेत 66 किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। अभियान में विभाग के साथ-साथ जीविका दीदी, किसान, गैर सरकारी संगठन, अर्धसैनिक बल और स्कूल के छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता होगी।

Post Views: 704
Tags: #campaign for World Environment Day#green initiatives in BiharNitish government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version