अनंत और राधिका की शादी की रस्में हुई शुरु…सबसे पहले निभाई गई ये खास गुजराती रस्म…!

Nita Ambani Mukesh Ambani Anant Ambani Radhika Merchant

अंबानी परिवार में खुशियों भरा वह पल आ चुका है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। दरअसल उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को होना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। शादी की रस्में निभाई जा रहीं हैं। मुंबई स्थित एंटीलिया में 3 जुलाई की शाम से ही शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। अब मामेरू की रस्म निभाई गई जो एक पारंपरिक गुजराती रस्म है। जिसे विवाह की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

फंक्शंस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। जिसमें अनंत और राधिका काफी अच्छे लग रहे हैं। इस फंक्शन में सभी ने पिंक ऑरेंज आउटफिट्स पहने हैं तो वहीं अनंत और राधिका भी एक दूसरे से ट्यूनिंग करते नजर आए। अनंत अंबानी ने मामेरू रस्म के लिए ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना था। जिस पर कढ़ाई की गई थी।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। अनंत अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अंबानी परिवार इस शादी समारोह को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहा है। इसकी खास तैयारियों में लगा हुआ है। शादी से पहले कई ग्रैंड फंक्शन किए जा रहे हैं।

मेगा प्री-वेडिंग के बाद भव्य सामूहिक विवाह

मेगा प्री-वेडिंग के बाद भव्य सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मुकेश और नीता अंबानी के साथ ही उनके बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल भी मौजूद रहे। अंबानी लेडीज नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता इस मौके पर छाईं रहीं। लेकिन जिसने सबसे अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित किया वो नीता अंबानी ही थीं। इस कार्यक्रम की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग नीता अंबानी की साड़ी की ही चर्चा कर रहे हैं।

नीता अंबानी ने पहनी ये खास साड़ी

नीता अंबानी की शादी की रस्म में लाल गहरे रंंग की साड़ी पहली थी। जिस पर लिखे मंत्रों ने सभी का ध्यान खींचा। लोग नीता की साड़ी को एक टक बस देखते रह गए। बता दें अनंत की शादी से पहले सामूहिक विवाह का आयोजन अंबानी परिवार ने किया था। जिसमें गरीब परिवार की कई कन्याओं के हाथ पीले हुए। इस आयोजन के लिए नीता अंबानी खास तरह से तैयार हुईं थी जो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रहीं थी।

पोटली ने खींचा सभी का ध्यान

नीता ने एक पोटली बैग भी साथ में लिया था। इस पोटली बैग पर भगवान श्रीकृष्ण और कामधेनू गाय बनी हुई थी। रेड कलर का ये पोटली पर्स साड़ी को और खूबसूरत लुक दे रहा था। नीता की खूबसूरती इस आउटफिट में निखर कर सामने आई, जिसे लोग देखते ही रह गये। उन्हें इस अंदाज में देखने के बाद लोग यह कहते को मजबूर हो गये कि नीता अंबानी अपनी बेटी और बहू पर भी भारी पड़ी हैं।

जियो वलई सेंटर में होगा शादी समारोह

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह मुंबई के जियो वलई सेंटर में होगा। जिसमें देश और दुनिया के कई नामी लोग शामिल होंगे।। इसके साथ सुनने में आ रहा है कि इस आयोजन में कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।

Exit mobile version