मौसम के समाचार:पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसूनी बारिश का कहर 

Cloudburst and flash floods cause massive destruction in Himachal Mandi worst affected

मौसम के समाचार:पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसूनी बारिश का कहर

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई 2025 तक देशभर में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। इसका असर दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, केरल, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में नजर आ रहा है। यहां भारी बारिश की संभावना है। कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होते ही 6 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग IMD की ओर से कई इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तारीखवार मौसम पूर्वानुमान

4 जुलाई: बूंदाबांदी, बादल

5 जुलाई: भारी बारिश (अलर्ट जारी)

6 जुलाई: बादल व हल्की बारिश

राज्यवार अलर्ट की स्थिति

ऑरेंज अलर्ट:

महाराष्ट्र: पुणे घाटी, मुंबई में भारी बारिश

दिल्ली-NCR: 1 व 6 जुलाई को तूफानी बारिश

झारखंड: छह जिलों में गंभीर बारिश

येलो अलर्ट:

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड: मध्यम से तेज बारिश

हिमाचल, राजस्थान, उत्तर भारत: गरज-चमक के साथ वर्षा

दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश

पूर्वोत्तर: सिक्किम, ओडिशा, बंगाल में बहुत भारी वर्षा

दिल्ली-NCR

6 जुलाई: गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश।

6 जुलाई को तूफान की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी।

महाराष्ट्र (मुंबई, पुणे घाटी)

लगातार भारी बारिश, मुंबई में 160 मिमी तक रिकॉर्ड।

जलभराव की स्थिति, ऑरेंज अलर्ट प्रभावी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

गंगा मैदानों में मध्यम से तेज बारिश।

1–4 जुलाई: बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।

झारखंड

गुमला, सिमडेगा, खूंटी आदि जिलों में येलो अलर्ट।

भारी बारिश और आंधी के आसार।

जलभराव व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व बिजली पोल से दूरी बनाएं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

निचले इलाकों में रहने वाले सतर्क रहें।.. ( प्रकाश कुमार पांडे )

Exit mobile version