न्यूज क्लिक वेबसाइट पर छापामारी,चीन से फंडिंग लेकर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप

News Click website Delhi

राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की जा रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली ही नहीं नोएडा के साथ गजियाबाद में भी छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ जारी रही है।

मोबाइल और हार्ड डिस्क की जब्त

छापामार कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद किये हैं। जिनमें लैपटॉप के साथ महंगे मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में फॉरेन फंडिंग के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उसके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

न्यूज क्लिक के पत्रकारों के 30 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इस कार्रवाई में न्यूज क्लिक वेबसाइट से जुड़े पत्रकारों के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर पहुंची। इस दौरान विदेश फंडिंग से जुड़े कई प्रमाण जुटाए गए हैं। यह छापेमारी दिल्ली-एनसीआर में स्थित कार्यालय और रहवासी परिसरों में की गई। वहीं छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने दस्तावेज तब्त किये हैं। आरोप है कि विदेश फंडिंग के जरिए न्यूज क्लिक ने अवैध तरीके से पैसे जुटाए हैं। इतना हीं वेबसाइट पर चीन से फंडिंग लेकर खबरों के जरिए भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लग रहा है। इस मामले में केस दर्ज भी हुआ था। बता दें इसो पहले ईडी की टीम भी छापेमारी कर चुकी है।

विदेशी पैसे लेकर से देश का विरोध !

न्यूज़क्लिक के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को किसी मीडिया संगठन को निशाना बनाने वाली इस तरह की पहली कार्रवाई बताया जा रहा है। इस छापेमारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी न्यूज़क्लिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें न्यूज पोर्टल पर विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम के उल्लंघन कर विदेशी फंडिंग हासिल  करने का आरोप लगा था। ईडी की ओर से आरोप लगाया गया था कि इस पैसे का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में किया है। दरअसल पिछले दिनों न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि न्यूज़क्लिक चीन के प्रचार प्रसार के लिए नेविल रॉय सिंघम की ओर से वित्त पोषित एक नेटवर्क का हिस्सा था। इसे लेकर संसद में बीजेपी ने कांग्रेस ही नहीं राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। इसके महीनों बाद संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान निशाना साधा था। बीजेपी की ओर से कहा गया था कि भारत विरोधी अभियान में शामिल न्यूजक्लिक मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

Exit mobile version