Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में होगी बंपर भर्ती…नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर… जानें अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे कितने पद…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2025
in स्पेशल
0
New recruitment is going to take place in Bihar before the assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नई भर्ती होने जा रही है। बिहार समाज कल्याण विभाग के महिला और बाल विकास निगम के तहत मुख्यालय, निगम, जिला ही नहीं अनुमंडल स्तर पर भी करीब 390 पदों को बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 15 और पीएचईडी में 28 पदों पर बहाली की जाएगी। राज्यपाल सचिवालय में दो पद चालक के लिए भी सृजित किए गए हैं।

  • विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नई भर्ती
  • करीब 4 हजार 799 पदों पर होगी भर्ती
  • बिहार समाज कल्याण विभाग में भर्ती
  • महिला और बाल विकास निगम में भर्ती

दरअसल बिहार की नीतीश कुमार सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों में जल्द ही बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती का आगाज किया जाएगा। नीतीश कुमार सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी संख्या करीब 4 हजार 799 के आसपास है। इसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग के पद है। जहां 2361 अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। वहीं दूसरी सबसे अधिक बहाली नगर विकास और आवास विभाग में होने वाली है। इसकी संख्या भी 1350 है। इन विभागों के भर्ती से जुड़े सभी मसौदों पर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

कैबिनेट में लिए निर्णय को लेक बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ ने विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है। डॉ.एस सिद्धार्थ ने बताया कैबिनेट में अलग-अलग विभागों के 47 अहम एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई है।जिसमें सभी पदों पर बहाली की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू की जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार में शिक्षा पदाधिकारी के करीब 935 और शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 पदों पर भर्ती होगी। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा पदाधिकारी के इन 935 पदों पर और शिक्षा विकास पदाधिकारी के करीब 568 यानी टोटल 1503 पदों पर बहाली की जाएगी। औसतन 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी के पद का सृजन किया जाएगा।

कुल पदों की संख्या 4,799

  • प्रमुख विभागों में भर्ती विवरण
  • शिक्षा विभाग: कुल 2,361 पद
  • सहायक शिक्षा पदाधिकारी AEO 935 पद
  • शिक्षा विकास पदाधिकारी BDO Education के 568 पद
  • अन्य शेष 858 पद

औसतन 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी का सृजन किया जाएगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग: 1,350 पद
यह विभाग भर्ती संख्या के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा है।
इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
इस फैसले के लाभ
युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
शिक्षा और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यक्षमता बढ़ेगी

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा निरीक्षण प्रणाली मजबूत होगी

पंचायतों की संख्या के आधार पर सहायक शिक्षा पदाधिकारी के साथ ही शैक्षणिक प्रखंडों की संख्या के आधार पर शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों का राज्य में सृजन किया गया है। इसके अतिरिक्त बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में विभिन्न स्तर पर करीब 818 पदों की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है। शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूल या शैक्षणिक संस्थानों के साथ कार्यालयों में जमीन का सत्यापन, जमीन विवरण जमा करने के साथ ही इनके संरक्षण के लिए भी दो भू संपदा पदाधिकारी और सहायक भू संपदा पदाधिकारी के करीब 38 पदों को बनाया गया है। इन पर भी जल्द ही बहाली की जाएगी।

राज्य में नगर विकास और आवास विभाग में करीब 1350 पदों पर बहाली होना है। सात आयोजन क्षेत्र प्राधिकार बोधगया, राजगीर, गया, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर, आरा और सहरसा में 147 को प्रत्यार्पित करते हुए करीब 1 हजार 350 पदों का सृजन किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में भी करीब 653 पदों पर बहाली होने वाली है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 261
Tags: # Bihar New Recruitments#Bihar Assembly Elections 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version