Petrol- Diesel Price Today: 6 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए, जानें दिल्ली और अन्य राजधानियों में कितान मंहगा हुआ पेट्रोल, डीज
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 जुलाई, 2026 के लिए पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नई दरें अपडेट कीं। कई शहरों में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि कुछ अन्य जगहों पर मामूली बदलाव देखे गए।
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके बावजूद, भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, टैक्स और वैट (VAT) के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग हैं।
वहीं भारतीय सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फिलहाल अपने घाटे से निकलने की कोशिश कर रही है। हांलाकि मिडिल ईस्ट में वॉर के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी थी। अब शांति समझौते के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आ गई है।
कच्चे तेल की क्या स्थिति है?
ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग $86 प्रति बैरल चल रही है। WTI क्रूड भी $82 प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। मध्य पूर्व में तनाव और सप्लाई को लेकर चिंताएं तेल बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। हांलाकि शांति समझौते होने की संभावनाओं के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में कुछ कमी आई है। उम्मीद की जा रही है कि शांति समझौते के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई सामान्य होने लगेगी।
जानें आज क्या है देश बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
दिल्ली ₹94.72 और डीजल की कीमत ₹87.62 रूपए प्रति लीटर और मुंबई ₹103.44 पेट्रोल और डीजल ₹89.97 है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹104.95 और डीजल की कीमत ₹91.76 प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत₹100.85 और डीजल की कीमत प्रति लीटर ₹92.44 रूपए है।