चीन में वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नये दौर की कार्रवाई योजना ज़ोरों पर

new phase of the action plan to improve air quality in China is in full swing

चीन में वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नये दौर की कार्रवाई योजना ज़ोरों पर
चीनी उप पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री शु पीच्यो ने 13 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन में अब वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नये दौर की कार्रवाई योजना बनाने का काम ज़ोरों पर है।
उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद चीन ने वायु सुधार के लिए लगातार तीन कार्रवाई योजनाएं जारी कीं, जिससे वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में चीन में पीएम 2.5 (PM2.5) का राष्ट्रीय औसत घनत्व घटकर 28 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (μg/m³) हो गया जो 2013 की तुलना में 59 प्रतिशत कम है । भारी प्रदूषित दिनों की संख्या का अनुपात 0.9 प्रतिशत तक घट गया, जो निगरानी शुरू होने के बाद सबसे अच्छा रिकार्ड है।
शु पीच्यो ने बताया कि वर्तमान में वायु प्रदूषण के निपटारे में अपर्याप्त, अस्थिर और असंतुलित सवाल उल्लेखनीय बना रहा है। वायु गुणवत्ता का सुधार स्पष्ट सुधार से सर्वांगीण सुधार की ओर संक्रमण के कुंजीभूत काल से गुज़र रहा है। नयी कार्रवाई योजना का मापदंड अधिक ऊँचा होगा। विभिन्न इलाकों के प्रति उसका कार्यांवयन अधिक लक्षित होगा और कदम अधिक वैज्ञानिक होंगे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version