Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

नए रंगरूप में दिखेगी कांग्रेस: प्रियंका गांधी के लिए हो सकता है नए पद का सृजन

वेणुगोपाल की जगह कोई हिंदी भाषी बनेगा महासचिव संगठन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 28, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
नए रंगरूप में दिखेगी कांग्रेस: प्रियंका गांधी के लिए हो सकता है नए पद का सृजन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस की उच्चाधिकार प्राप्त सर्वोच्च समिति माने जाने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) सहित एआईसीसी का पूरा स्वरूप बहुत संभावना है कि जुलाई के पहले हफ्ते में सामने आ जाएगा। गुरुवार को एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच एआईसीसी के रंगरूप को लेकर व्यापक चर्चा होनी है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के लिए संगठन में कुछ बडी जिम्मेदारी प्रस्तावित है। एक सुझाव ये भी है कि महासचिव, चुनाव, के नाम से एआईसीसी संगठन में नया पद सृजित कर प्रियंका गांधी को ऑफर की जाए। इस विषय पर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विमर्श करेंगे।

प्रियंका गांधी ने दिया था इस्तीफा

प्रियंका गांधी ने उप्र विस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी खुद पर लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था, मगर चुनावी मौसम में हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सबसे ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी की ही रहती है। एआईसीसी महासचिवों समेत कई अन्य पदों पर नई नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाना है। सबसे ज्यादा मशक्कत इस बात को लेकर हुई है कि एआईसीसी महासचिव संगठन, केसी वेणुगोपाल की जगह किसी उत्तर भारतीय नेताओं को मौका दिया जाए,या नहीं!

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

वेणुगोपाल ने राहुल को दी थी सीट

खडगे कर्नाटक से हैं और वेणुगोपाल केरल से, दोनों दक्षिण राज्य से हैं। दोनों हिंदी भाषी नहीं है, इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष बैलेंस बनाने के लिए वेणुगोपाल की जगह किसी हिंदी भाषी प्रदेश के नेता को जगह देना चाहते हैं। मगर, वेणुगोपाल राहुल गांधी के चहेते रहे हैं। उन्होंने अपनी लोकसभा सीट राहुल गांधी के लिए खाली की थी इसीलिए इस पर भी अंतिम फैसला मल्लिकार्जुन खडगे राहुल गांधी पर छोडेंगे। सूत्रों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खडगे ने पूरी फेहरिस्त तैयार कर ली है, बस राहुल गांधी समेत कुछ वरिष्ठ नेताओं से मशविरा के बाद एआईसीसी के नये स्वरूप को आधिकारिक जामा पहना दिया जाएगा।

35 की जा सकती है सदस्यों की संख्या

सीडब्लूसी को ज्यादा समावेशी बनाने की दृष्टि से इस बार सर्वोच्च नीति निर्धारक समिति में 50 फीसदी दलित और पिछडे वर्ग के ऐसे नेताओं को मौका दिया जा रहा है जिनकी उम्र 50 साल से से नीचे है। कांग्रेस अध्यक्ष खुद 81 साल के हैं लेकिन कांग्रेस में युवा जोश भरने के लिए ऊर्जावान नेताओं को तरजीह दिये जाने का फैसला किया गया है। रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन किये गये फैसले को लागू करने के लिए ही सीडब्लूसी के लिए चुनाव नहीं बल्कि अध्यक्ष द्वारा नामित किया जा रहा है। सीडब्लूसी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के स्वत: सदस्य बनाये जाने का संवैधानिक प्रावधान है इसीलिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के सदस्य रहेंगे। इनके साथ सदस्यों की कुल संख्या 24 से बढाकार 35 किया जाना प्रस्तावित है।

Post Views: 331
Tags: All India Congress Committee
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version