Sunday, August 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

‘मेड इन चाइना’ की नई पहचान, दुनिया भर में पहुंच रहे चीन के ‘तीन नए उत्पाद’

DigitalDesk by DigitalDesk
August 1, 2026
in स्पेशल
0
Made in China
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई ऊर्जा वाहन, रोबोटिक्स और स्मार्ट तकनीक से बदल रही चीनी विनिर्माण की तस्वीर

वैश्विक बाजार में “मेड इन चाइना” की पहचान एक बार फिर बदल रही है। चीन अब केवल बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाला देश नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के जरिए वैश्विक बाजार में अपनी नई पहचान बना रहा है। चीन के “तीन नए उत्पाद” यानी नई ऊर्जा वाहन, लिथियम बैटरी और फोटोवोल्टिक उत्पाद दुनिया के कई देशों में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं।

चीन का कहना है कि पारंपरिक उद्योगों जैसे कपड़े, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों के बड़े पैमाने पर उत्पादन से आगे बढ़कर अब उसका विनिर्माण क्षेत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, स्मार्ट सिस्टम और नवाचार आधारित चिकित्सा क्षेत्र तक पहुंच चुका है।

Related posts

Tensions rise again in the South China Sea

दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ा तनाव… हुआंगयान ताओ पर फिलिपींस की कार्रवाई का चीन ने किया कड़ा विरोध

August 1, 2026
Chinese Premier Li Qiang

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने की राज्य परिषद की बैठक, आर्थिक विकास और नई पंचवर्षीय योजना पर मंथन

August 1, 2026

तकनीकी समाधान देने वाला विनिर्माण केंद्र बन रहा चीन

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा किए गए वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, 93.1 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीन के “नए तीन उत्पादों” की लोकप्रियता यह दिखाती है कि चीनी विनिर्माण अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में केवल वस्तुएं नहीं, बल्कि मूल तकनीक, बुद्धिमान प्रणालियां और आधुनिक समाधान भी उपलब्ध करा रहा है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में चीन के तकनीकी नवाचार से वैश्विक स्तर पर और अधिक लाभ मिल सकता है।

रोबोट निर्यात में चीन की बढ़ती ताकत

चीन के सीमा शुल्क प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन के औद्योगिक रोबोट निर्यात में 18.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बुद्धिमान बायोनिक रोबोटों का निर्यात 10 हजार इकाइयों से अधिक हो गया, जो दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि चीन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन तकनीक के क्षेत्र में अपनी वैश्विक मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है।

नवाचार आधारित दवा उद्योग में भी विस्तार

चीन ने चिकित्सा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी अपनी प्रगति को रेखांकित किया है। राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन के अनुसार, वर्ष की पहली छमाही में विदेशी कंपनियों के साथ चीन के नवोन्मेषी दवा लाइसेंसिंग सौदों का कुल मूल्य लगभग 110 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। चीन का दावा है कि इससे पता चलता है कि उसका उद्योग अब केवल उत्पादन क्षमता पर निर्भर नहीं है, बल्कि शोध और विकास आधारित अर्थव्यवस्था की ओर भी बढ़ रहा है।

मजबूत विनिर्माण क्षमता को मिली वैश्विक मान्यता

सर्वेक्षण में 87.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने माना कि चीन के “तीन नए उत्पाद” उसकी मजबूत विनिर्माण क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। वहीं, 87.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चीनी विनिर्माण की ताकत केवल उत्पादन की मात्रा में नहीं, बल्कि नए उत्पादों के विकास, उद्योग मानकों को प्रभावित करने, वैश्विक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और लगातार सुधार की क्षमता में भी दिखाई देती है।

हरित ऊर्जा और भविष्य की तकनीक पर चीन का जोर

नई ऊर्जा वाहन, लिथियम बैटरी और फोटोवोल्टिक उत्पादों को चीन वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण मानता है। इन क्षेत्रों में चीन का लक्ष्य हरित और कम कार्बन वाली तकनीकों को बढ़ावा देना है। चीन के अनुसार, उसके निर्यात उत्पादों में तेजी से बदलाव और उन्नयन हो रहा है। पारंपरिक वस्तुओं की जगह अब हाई-टेक उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ रही है।

‘मेड इन चाइना’ से ‘इनोवेशन इन चाइना’ की ओर कदम

हाल के वर्षों में चीन ने अपने विनिर्माण क्षेत्र को तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया है। “तीन नए उत्पाद” इसी बदलाव का उदाहरण बताए जा रहे हैं, जिनके जरिए चीन वैश्विक औद्योगिक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी नवाचार, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी के साथ चीन का कहना है कि उसके नए उत्पाद दुनिया के विकास में योगदान दे रहे हैं और वैश्विक उद्योग व्यवस्था में उसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Tags: #Made in China#new identity for Made in China China three new products are reaching markets worldwide
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version