Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

कूनो में नई शुरुआत: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर छोड़ेंगे तीन चीते….मादा ‘वीरा’ और दो शावकों को खुले जंगल में मिलेगा नया घर

DigitalDesk by DigitalDesk
December 4, 2025
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
CM Mohan Yadav possibility getting 5.60 lakh metric tonnes urea
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कूनो में नई शुरुआत: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर छोड़ेंगे तीन चीते

मादा ‘वीरा’ और दो शावकों को खुले जंगल में मिलेगा नया घर

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 32

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश एक बार फिर वैश्विक वन्यजीव संरक्षण के मंच पर सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गुरुवार, 4 दिसंबर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों—मादा चीता ‘वीरा’ और उसके 10 माह के दो शावकों—को बड़े बाड़े से खुले जंगल में रिलीज करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के साथ प्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा।

चीता परियोजना ने बनाए नए रिकॉर्ड: संख्या बढ़कर 32

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत में 2022 में शुरू हुई प्रोजेक्ट चीता अब अपने अद्भुत परिणाम दे रही है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आए 8 चीतों के साथ शुरू हुई यात्रा आज इतनी सफल हो चुकी है कि कूनो पालपुर और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। सिर्फ तीन वर्षों में 5 मादा चीतों द्वारा 6 बार शावकों को जन्म देना इस परियोजना की सफलता, भारतीय वातावरण के प्रति चीतों के अनुकूलन और संरक्षण तंत्र की कुशलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के प्रोजेक्ट चीता को “इनोवेटिव इनिशिएटिव्स अवॉर्ड” भी मिल चुका है, जो वन संरक्षण में राज्य की प्रगतिशील दृष्टि को साबित करता है।

कार्यक्रम में होगा कैलेंडर और फील्ड मैन्युअल का विमोचन

कूनो में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कूनो राष्ट्रीय उद्यान का वर्ष 2026 का कैलेंडर। “फील्ड मैन्युअल फॉर क्लीनिकल मैनेजमेंट ऑफ फ्री-रेंजिंग चीताज़ इन कूनो नेशनल पार्क” का भी विमोचन करेंगे। इसके साथ ही कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नई सोवेनियर शॉप का लोकार्पण भी होगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

वीरा और उसके शावकों के लिए नया अध्याय

जिन तीन चीतों को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, उनमें प्रमुख है मादा चीता वीरा, जिसने भारतीय जलवायु और कूनो के प्राकृतिक निवास को बेहद सकारात्मक रूप से अपनाया है।

उसके दो 10 माह के शावक अब अपनी मां के साथ खुले जंगल में जीवन की नई शुरुआत करेंगे। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम ने इनके व्यवहार, स्वास्थ्य और अनुकूलन पर लंबे समय तक निगरानी रखी है और अब उन्हें पूर्ण प्राकृतिक वातावरण में भेजना सुरक्षित माना गया है।

उन्नत निगरानी प्रणाली रखेगी चीतों पर सतत नजर

एपीसीसीएफ और निदेशक, लॉयन प्रोजेक्ट, मध्यप्रदेश ने बताया कि चीतों की सुरक्षा और प्राकृतिक परिवेश में सफल अनुकूलन के लिए उन्नत रेडियो-ट्रैकिंग प्रणाली, विशेषीकृत फील्ड टीमें, 24×7 मॉनिटरिंग, के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान के परोंड वन क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यटन के तय किए गए ज़ोन के भीतर होगा। इससे चीतों की उपस्थिति के कारण ईको-टूरिज्म को नया आयाम मिलेगा और लोगों में प्रोजेक्ट चीता के प्रति और अधिक रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस

वैश्विक संरक्षण की ओर संदेश

हर वर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस चीतों की लगातार घटती वैश्विक आबादी, आवास के नुकसान, अवैध शिकार और संरक्षण चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। भारत में यह दिन अब विशेष महत्व रखता है क्योंकि तीन साल पहले अफ़्रीका में विलुप्त हो चुके चीतों को पुनर्वासित करने का साहसिक प्रयास वैश्विक वन्यजीव समुदाय में विशेष उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। कूनो के जंगलों में चीतों का सफल अनुकूलन इस बात का प्रतीक है कि सही रणनीति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राजनीतिक इच्छाशक्ति से विलुप्त प्रजातियों को भी एक नया जीवन दिया जा सकता है।

पर्यटन, संरक्षण और जन-सहभागिता—तीनों को मिलने वाला बड़ा लाभ

विशेषज्ञों का कहना है कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या न केवल संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश में अधिक ईको-टूरिज्म,स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार, वन्य–संरक्षण में जन-सहभागिता, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान,

जैसे बड़े लाभ भी लेकर आएगी।

परोंड वन क्षेत्र में चीता परिवार की मौजूदगी पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव बनेगी और कूनो राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीरा और उसके शावकों को जंगल में छोड़ना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की वन्य धरोहर के पुनर्जीवन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। तीन वर्षों में चीतों की आबादी 32 तक पहुंचना बताता है कि प्रोजेक्ट चीता सिर्फ सफल नहीं, बल्कि वैश्विक संरक्षण मॉडल बनने की ओर है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 402
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version