नेपाल में GEN Z आंदोलन: आर्मी ने संभाली कमान, गोरखनाथ की भविष्यवाणी और राजशाही की वापसी के सवाल तेज

नेपाल में GEN Z आंदोलन के बीच आर्मी ने सबकुछ अपने हाथ में ले लिया। देश के राष्ट्रपति GEN Z आंदोलन की अगुवाई करने वालों से बात करेंगे। इन सब घटनाक्रमों के बीच नेपाल के लोगों को एक बार फिर गुरु गोरखनाथ की भविष्यवाणी याद आ गई। गुरु गोरखनाथ ने नेपाल को लेकर जो बड़ी भविष्यवाणी की थी लगता है वो अब सच हो रही है। नेपाल में प्रदर्शन करते GEN Z “राजा आउनपुर्छ” का नारा लगा रहे हैं। इस नारे को सुनकर लगता है किया GEN Z नेपाल में राजशाही की वापसी चाहते हैं। इसके साथ साथ गुरू गोरखनाथ की भविष्यवाणी भी याद आती है जो उन्होंने राजवंश के लिए कही थी।

क्या थी गुरू गोरखनाथ की भविष्यवाणी
नेपाल के राजा पृथ्वी नारायण शाह को गुरू गोरखनाथ ने आर्शीवाद दिया था। गुरू गोरखनाथ ने 18 वीं सदी में ये आर्शीवाद दिया था। उन्होंने पृथ्वीनारायण शाह को कहा था कि उनके वंश की राजशाही ग्यारह पीढियों तक चलेगी। अब GEN Z के नारों के बीच जानकार ये आकलन लगा रहे हैं कि-कहीं ये गुरू गोरखनाथ का आर्शीवाद तो सच नहीं होने जा रहा।

कैसे होगी राजवंश की वापसी
नेपाल में 2008 में लोकतंत्र की स्थापना हुई। इस स्थापना से पहले नेपाल में राजशाही थी। 2001 में राज परिवार में हुए नरसंहार के बाद राजशाही का अंत माना गया। हांलाकि कुछ समय के लिए राजा दीपेन्द्र शाह राजगद्दी पर बैठे लेकिन कोमा की स्थिति में। कई लोगो दीपेंन्द्र शाह को ग्यारहवी पीढ़ी नहीं मानते । उनका मानना है कि इसके बाद राजवंश की एक और पीढी को राज करना है। गुरू गोरखनाथ की इस भविष्यवाणी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

नेपाल में इस वक्त कहां है राजपरिवार
नेपाल में 2008 में लोकतंत्र औपचारिक रूप से आया था। लोकतंत्र के साढे तीन दशक में ही सरकार के खिलाफ GEN Z ने सड़को पर इतना बड़ा आंदोलन कर दिया। रातों रात सरकार गिर गई । नेपाल की सभी लोकतांत्रिक बिल्डिग आंदोलन की भेंट चढ गई। GEN Z “राजा आउनपुर्छ “के नारे लगा रहे है और अब सवाल है कि आखिर नेपाल का राजपरिवार इस वक्त कहां है। राजा ज्ञानेंद्र इन दिनों काठमांडू स्थित निर्मल निवास में रहते हैं । वो कभी-कभी नागर्जुन हिल्स पर ‘हेमंताबास’ कॉटेज में भी रहते हैं। 2008 से वो सार्वजनि जीवन से दूर हो चुके हैं। उनकी बहू हिमानी शाह और पोते हृदयेन्द्र को भी हाल में जनता के बीच देखा दिया

Exit mobile version