नेपाल में Gen Z के विरोध के बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया है। ओली के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार बनाए जाने की बात हो रही है। Gen Z चाहते है कि इस अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बालेंन्द्र शाह बने। आइए बताते है आपको की आखिर बालेन्ंद्र शाह कौन है जिसे Gen Z प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।
रैपर से राजनीति तक का सफर तय किया है बालेन्द्र शाह ने
बालेन्द्र शाह Gen Z में बुत लोकप्रिय है। इसकी वजह है उनका रैपर होना। बालेन्ंद्र एक अच्छे रैपर थे । संगीत की दुनिया में बालेन्द्र ने तहलका मचा रखा था। काठमांडू में जब अंडरग्रांउड रैप के मुकाबले होते थे बालेंन्द्र शाह के गीतो के उनकी परफारर्मेंश ने उनके लिए Gen Z में लोकप्रिय कर दिया। खास बात ये है कि राजनीति में आने के बाद भी बालेन्द्र ने संगीत नहीं छोड़ा। नेपाल में लोग बालेन्द्र को प्यार से बालेन बुलाते है। बालेन्द्र अभी काठमांडू के मेयर हैं। वो काठमांडू के 15 मेयर हैं । बालेन्द्र रैपर होने के साथ साथ इंजीनियर भी हैं । 2022 में बालेन्ंद्र ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की है
मेयर रहते हुए बढी लोकप्रियता
बालेन्द्र चूंकि स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर मेयर बने थे। इसलिए किसी भी काम को करने में बालनेंद्र को किसी पार्टी लाइन के बारे में नहीं सोचना पड़ता। बालनेंद्र बेझिझकर और निडर होकर गलत के खिलाफ कारवाई करते है। फिर चाहे वो गैर कानूनी तरीके से बनी कोई बिल्डिंग हो फिर समय पर काम नहीं करने वाले अफसर बालेन्द्र बिना किसी देरी सभी पर कारवाई करते है। बालनेंद्र की इस कार्यशैली ने नेपाल के लोगों को सुशासन की राह बताई साथ ही उनकी प्रतिष्ठा पर भी चार चांद लगा दिए। यही सारे कारण के चलते नेपाल की Gen Z बालेन्द्र को प्रधानमत्री बनाना चाहती है।