भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है. चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में खेली जा रही लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. नीरज ने गोल्ड अपनी पांचवी कोशिश में जीता. प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे. उन्होंने 87.03 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता. बता दें कि साल 2023 में नीरज का यह दूसरा मेडल है. इससे पहले वे मई में दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.
खराब रही थी शुरूआत
स्विट्जरलैंड की लुसाने डायमंड लीग में नीरज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही . उन्होंने अपनी पहली कोशिश में फाउल कर दिया. हालांकि इसके बाद वापसी करते हुए नीरज ने दूसरे अटेंप में 83.52 और तीसरे अटेंप में 85.04 थ्रो किया. लेकिन इसके बाद चौथी कोशिश में उन्होंने फिर फाउल कर दिया. फाउल के बाद नीरज दबाब में नजर आ रहे थे, लेकिन पांचवे प्रयास में उन्होंने अपना पूरा दमखम लगा दिया. नीरज के लिए ये प्रयास गोल्डन आर्म साबित हुआ और उन्होंने 87.66 मीटर लंबा थ्रो कर दिया. अपने इस थ्रो के साथ नीरज ने अपने प्रतियोगी पर बढ़त हासिल कर ली और गोल्ड को अपने नाम कर लिया.
Neeraj is back with a bang 💥
With a massive throw of 87.66m in his 5th attempt, @Neeraj_chopra1 dominates yet another Diamond League event finishing on 🔝position in Men's Javelin Throw event at #LausanneDL 🔥🔥
Phenomenal effort by our #TOPScheme athlete to make a blockbuster… pic.twitter.com/QKQ6HkCcXz
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) June 30, 2023
चोट के बाद कर रहे थे वापसी
नीरज ने इसी साल दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर लंबा थ्रो कर गोल्ड जीता था. लेकिन इस प्रतियोगिता के बाद वे चोटिल हो गए थे. उन्होंने पैर में हैम्स्ट्रिंग हो गई थी, हैम्स्ट्रिंग के कारण नीरज को कई प्रतियोगिताओं से अपना नाम भी वापस लेना पड़ा था. चोट के दौरान नीरज ने अपनी फिटनेस पर काम किया और हर बार की तरह फिर गोल्ड मेडल जीत लिया.
सिर्फ वर्ल्डचैंपियनशिप में नहीं जीत पाएं है गोल्ड
25 साल के नीरज चोपड़ा लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके है. उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलपिंक सहित कई बड़े इवेंट्स में 8 गोल्ड मेडल अपने नाम किए है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में वे अब तक गोल्ड जीतने में सफल नहीं हो पाएं है. पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें सिल्वर मिला था.ऐसे में इस बार उनकी कोशिश होगी कि वे अगस्त के महीने में हंगरी में होनी वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर पाएं.